फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

समुद्र के किनारे मिले इस विशालकाय जीव के पेट से निकली ऐसी-ऐसी चीजें, देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

Wed, 21 Nov 2018 11:19 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
1 of 6
Whale found in Indonesia - फोटो : social media
आए दिन ऐसी खबरें सुनने में आती हैं कि इस जीव के पेट से ये निकला, उस जीव के पेट से वो निकला। यहां तक कि इंसानों के पेट से भी अब अजीबोगरीब चीजें निकलने लगी हैं। इंडोनेशिया में एक विशालकाय जीव के पेट से कुछ ऐसा निकला है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

2 of 6
plastic wastes - फोटो : social media
दरअसल, पूर्वी इंडोनेशिया के समुद्री तट पर रेस्क्यू टीम को एक विशालकाय मृत व्हेल मछली दिखी। इस दौरान टीम को उसके पेट से कई हैरतअंगेज चीजें मिली, जिसमें प्लास्टिक के कप भी शामिल थे।

3 of 6
plastic wastes - फोटो : social media
हालांकि इंडोनेशिया में इन सब चीजों का मिलना कोई ज्यादा हैरान करने वाला नहीं है, क्योंकि इस देश को दुनिया के सबसे बड़े प्लास्टिक प्रदूषणकारी देशों में से एक माना जाता है। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि व्हेल के पेट से प्लास्टिक का निकलना बढ़ते प्रदूषण का ही एक हिस्सा है।

4 of 6
Dead whale - फोटो : social media
वाकाटोबी नेशनल पार्क के प्रमुख हेरी सैंटोसो ने बताया कि 31 फीट यह जीव मरने के बाद समुद्र में ही सड़ गया था और उसके शरीर को कीड़े-मकोड़े खा रहे थे। उन्होंने बताया कि व्हेल के पेट से करीब 6 किलो वजन का प्लास्टिक कचरा मिला है।

5 of 6
plastic wastes - फोटो : social media
अधिकारियों के मुताबिक, इस भीमकाय व्हेल के पेट में मिले कचरे में 115 प्लास्टिक के कप, 25 प्लास्टिक बैग, 4 प्लास्टिक की बोतलें और 2 चप्पलें शामिल हैं। इसके अलावा उसके शरीर में 1,000 छोटे-छोटे प्लास्टिक के टुकड़े भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dead whale - फोटो : social media
हालांकि व्हेल के मौत की वजह साफ नहीं हो पाई, लेकिन माना जा रहा है कि उसकी मौत प्लास्टिक के कचरे के कारण ही हुई होगी। नेशनल पार्क के कर्मचारियों ने व्हेल के शव को जांच किए बिना ही दफना दिया, क्योंकि उसकी लाश काफी सड़ चुकी थी, इसलिए उसकी जांच करना बहुत मुश्किल था।
Next
AU ऐप में पढ़ें