फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने काटी पत्नी की जीभ, बोला- कैंची की तरह बहुत चलती थी उसकी जुबान

Tue, 20 Nov 2018 04:17 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Husband cuts wife tongue - फोटो : social media
कहते हैं कि शिक्षा इंसान को सही राह दिखाती है। उसे सही और गलत का फर्क बताती है। लेकिन रूड़की से पीएचडी कर रहे एक शख्स की हैवानियत के बारे में जानकर आप गुस्से से आगबबूला हो जाएंगे। किसी बात को लेकर शख्स अपनी पत्नी पर इस कदर गुस्सा हुआ कि उसने उसकी जुबान ही काट दी। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल दहला देने वाली ये घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र की है। हैरानी की बात तो ये है कि पीड़िता का पिता खुद पुलिस में दारोगा के पद पर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
आरोपी ने इस घटना के पीछे एक अजीबोगरीब वजह बताई है। उसका कहना है कि पत्नी की जुबान कैंची की तरह तेज चलती थी, इसलिए उसने उसकी जुबान ही काट दी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

4 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
इस मामले में न्याय के लिए थाने के चक्कर काट रहे पीड़िता के पिता ने एसएसपी से भी मुलाकात की। इस दौरान पीड़िता भी उनके साथ ही थी। पिता रामकिशोर शंखवार ने बताया कि उनकी बेटी वंदना की शादी बर्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले आकाश के साथ 28 नवंबर, 2017 को हुई थी। उन्होंने शादी पर करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन

5 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही आकाश उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था। यहां तक कि वो उसके साथ मारपीट भी करता था। 12 सितंबर को भी उसने वंदना को बेरहमी से पीटा था, जिससे उसका सिर फट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
पीड़िता का आरोप है कि पति आकाश ने 6 नवंबर को दीपावली से एक दिन पहले उसे जबरदस्ती नशीला पदार्थ खिलाया और उसकी जीभ काट दी। इसके बाद पीड़िता ने पड़ोसियों की मदद से अपने घर पर संपर्क किया और उन्हें सारी बात बताई। मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल रिपोर्ट जब आ जाएगी, उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ और धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें