आजकल तो सभी लंबाई चाहते हैं, लंबा होने के लिए लोग न जानें क्या क्या नुस्खे आजमाते हैं। लंबाई किसी के लिए मुसीबत बन जाए ऐसा देखने और सुनने को कम ही मिलता है। पाकिस्तान के रहने वाले फारुख की लंबाई उसके लिए अब मुसीबत बन चुकी है वो कहीं भी जाता है तो लोगों की निगाहें उसी पर ही टिकी रहती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
जी हां पाकिस्तान के क्वेटा में रहने वाले 13 साल के वालीद फारुख के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। इतनी कम उम्र में 6 फीट 6 इंच लंबे हो चुके फारुक को 8वीं के बाद स्कूल छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 5
दरअसल, स्कूल के टीचर और साथ पढ़ने वाले स्टुडेंट्स फारुक की हाईट का मजाक उड़ाते थे, जो लगातार बढ़ रही है। इस वजह से फारुक का कोई दोस्त भी नहीं है। वे घर में मौजूद पालतू जानवरों को ही अपना दोस्त मानते हैं।
4 of 5
डॉक्टरों का कहना है कि फारुख को 'जिगेंटिज्म' नाम की एक बीमारी हुई है। इस बीमारी में इंसान की हाईट लगातार बढ़ती है। 4 साल की उम्र में ही फारुख की लंबाई बेहद ज्यादा हो चुकी थी।
पड़ोस के लोग फारुख को देखकर उसका मजाक बनाते हैं, लेकिन फारुख के घर वालों का रहना है कि 'उन्हें लगता है उनका बच्चा स्वस्थ है, बाकि लोगों की तुलना में उसकी लंबाई भी अच्छी है इसलिए हमें उसे लेकर कोई चिंता नहीं है'।