अब तक आपने भूत को किसी साये की तरह देखा होगा लेकिन हम आपको बता दें कि कुछ चलते-फिरते भूत दिनदहाड़े बाहर घूमते हैं। ये किसी को भी छू लें तो उनकी मौत हो जाती है। ये भूत पश्चिमी अफ्रीका के एक देश 'बेनिन' में कभी-कभी ही देखे जाते हैं। इन भूतों का नाम भी है 'इगनगन'।
विज्ञापन
दिनदहाड़े घूमते हैं ये 'जीवित भूत', छूने से हो जाती है लोगों की मौत
2 of 7
ये इगनगन तरह-तरह की डरावनी आवाज भी निकालते हैं। इनकी आवाज तीखी होती है और ये जो कुछ भी बोलते हैं वो गांव वालों की समझ से बाहर होता है। इनके हाथों में ड्रम होता है इसलिए गांव वाले इन्हें 'ड्रमर' भी कहते हैं। आइए आपको बताते हैं ये चलते फिरते भूत आखिर करते क्या हैं।
विज्ञापन
दिनदहाड़े घूमते हैं ये 'जीवित भूत', छूने से हो जाती है लोगों की मौत
3 of 7
दरअसल बेनिन के रहने वाले ये भूत खुद को अपने 'पूर्वजों की आत्मा' बताते हैं। इनका कहना है कि इनका जन्म फिर से हुआ है ताकि ये अपने पूर्वजों की परंपरा को बनाए रख सकें। इनका काम लोगों में चल रहे विवादों को खत्म करना है।
दिनदहाड़े घूमते हैं ये 'जीवित भूत', छूने से हो जाती है लोगों की मौत
4 of 7
बेनिन के रहने वाले आम लोगों ने इनकी वेशभूषा और इनकी अजीबोगरीब आवाज सुनकर इन्हें 'इगनगन' भूत का नाम दे दिया है। ये 'इगनगन' अपने परिधान को अपने पूर्वजों की ताकत मानते हैं। उनका कहना है कि इस परिधान से ही उन्हें उनकी पहचान और ताकत मिलती है।
विज्ञापन
दिनदहाड़े घूमते हैं ये 'जीवित भूत', छूने से हो जाती है लोगों की मौत
5 of 7
गांव वाले ऐसा विश्वास करते हैं कि अगर ये इगनगन उन्हें छू लेते हैं तो वो लोग मर जाएंगे, लेकिन ऐसा होता नहीं है।
विज्ञापन
दिनदहाड़े घूमते हैं ये 'जीवित भूत', छूने से हो जाती है लोगों की मौत
6 of 7
ये इगनगन ऐसी चादर लपेटते हैं जिससे डेड बॉडी को कवर किया जाता है। वो अपने हाथों में नेट पहनते हैं और अपने चेहरे को पूरी तरह से ढककर ही निकलते हैं जिससे वो अपनी पहचान छिपा सकें।
दिनदहाड़े घूमते हैं ये 'जीवित भूत', छूने से हो जाती है लोगों की मौत
7 of 7
गांव वाले उनके खिलाफ कुछ बोलते भी नहीं क्योंकि उन्हें सच में लगता है कि वो भूत हैं और अगर वो लोग उन्हें छुएंगे तो मर जाएंगे। इसलिए वो जहां जाते हैं, गांव वाले अपने आप दूर हट जाते हैं।