दुनिया की सबसे लकी किशोरी! जन्मदिन पर मिली 40 करोड़ की पार्टी
Fri, 11 Mar 2016 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
- फोटो : daily mail
कुछ लोगों की असली जिंदगी किसी सपने से कम नहीं होती। माया हेनरी की लाइफ भी कुछ ऐसी ही है। उसे 15 बरस की होने पर 40 करोड़ की पार्टी जो मिली है।
- फोटो : daily mail
इस लड़की को देख रहे हैं ना? नाम है माया हेनरी और अमेरिका के टेक्सस में रहती है। टेक्सस के सैन एंटोनियो में रहती है और माया के पिता जाने-माने वकील हैं।
- फोटो : daily mail
माया के इंस्टाग्राम पर 18 हजार से फॉलोअर्स हैं और वो खुद भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं।
- फोटो : daily mail
काफी अमीर हैं और दुनिया के जाने-माने सेलिब्रिटीज के साथ उठना-बैठना करती रहती हैं।
- फोटो : daily mail
चाहें वो किम कार्दशादियां हो या फिर पिटबुल या खुद हिलेरी क्लिटंन, ऐसा कोई भी शख्स नहीं जिनके साथ माया ने सेल्फी ना ली हो।
- फोटो : daily mail
उनके 15 बरस के होने पर उनके पिता थॉमस जे हेनरी ने हर मुमकिन तरीके से पूरे आबे-ढाबे के साथ पार्टी दी।
- फोटो : daily mail
इस पार्टी में दुनिया भर से जाने-माने 600 लोगों ने शिरकत की। सेन एंटोनियो में ही 55000 स्कावयर-फुट को वेन्यू बनाया गया।
- फोटो : daily mail
इस वेन्यू पर बीचोबीच तीस फुट का एक चेरी पेड़ खड़ा किया गया। सीटींग से लेकर खाना-पीना और डांस सभी कुछ क्लास स्टाइल में था।
- फोटो : daily mail
माया का मेकअप उसने किया था जो किम कार्दशियां का मेकअप करता है। इस पार्टी में पिटबुल और निक जोनास जैसे लोगों ने आकर गाना गाया।
- फोटो : daily mail
माया ने रोलांडो सैंन्टाना की ड्रेस की हुई डिजाइन पहनी थी। उनके पिता का एक निजी इंजरी फर्म है। वो 60 एटॉरर्नियों से ज्यादा के मालिक हैं।