सऊदी अरब का नाम सुनते मन में एक अलग सा डर पैदा हो जाता है। ऐसा लगने लगता है कि जैसे किसी सख्त कानून की दुनिया में पहुंच गए हों। सऊदी अरब में अच्छा कमा रहे लोग अब वहां की नीतियों में हुए बदलाव की वजह से स्वदेश लौटने को मजबूर हो गए हैं। यही नहीं हजारों की संख्या में लोग लौट रहे हैं जिसमें सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की है। जो लोग अब भारत लौटे हैं वो सऊदी अरब के मुकाबले आधी सैलरी में नौकरी करने को मजबूर हैं। इसके अलावा सऊदी अरब के बारे में जेहन में जो बात आती है वह है तेल। हालांकि आज हम आपको सऊदी अरब के बारे में जो 13 बातें बताने जा रहे हैं वह शायद ही आपने सुना हो।
विज्ञापन
2 of 14
saudi arabia
सऊदी अरब की कुल जनसंख्या का आधा भाग युवा है। यहां हर तीसरा व्यक्ति 35 साल की उम्र से कम है। सऊदी अरब में महिलाओं की संख्या कम और पुरुषों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
3 of 14
सऊदी अरब
आपको बता दें कि सऊदी अरब में कोई संविधान नहीं है। यहां पर कुरान को ही संविधान माना गया है। यह देश वास्तव में शरीयत के कानून के अनुसार ही चलता है।
4 of 14
saudi arabia
सऊदी अरब में महिलाएं कार नहीं चलाती हैं। यहां पर महिलाओं का कार चलाना प्रतिबंधित है। इस बात को लेकर यहां कई बार प्रदर्शन भी किए गए हैं। मगर अभी भी यह प्रतिबन्ध यथावत लगा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 14
saudi
इस्लाम के मुताबिक मक्का मदीना को पवित्र शहर माना गया है लेकिन यहां गैर मुसलमानों का जाना मना है। हर साल यहां लाखों तीर्थयात्री आते हैं। यहां पर आने वाली वाले यात्रियों की संख्या को सऊदी अरब ही नियंत्रित करता है।
विज्ञापन
6 of 14
saudi arabia
आपको बता दें कि साल 2011 में सऊदी अरब में महिलाओं को वोट डालने की आजादी मिली।
विज्ञापन
7 of 14
सऊदी अरब में सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह करीब 25000 स्क्वायर मील तक फैला हुआ क्षेत्र है जो कि दुनिया में सबसे बड़ा माना जाता है।
8 of 14
गजरौला तिगरी गंगा में गुरुवार को बढ़़ा हुआ जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला
सऊदी अरब में एक भी पानी का बड़ा स्रोत नहीं है और यहां पर पानी को एक बहुत ही दुर्लभ चीज माना जाता है। सऊदी अरब एक ऐसा राष्ट्र है जो समुद्र के पानी को पीने लायक बना कर उसका इस्तेमाल करता है।
9 of 14
तेल को लेकर सऊदी अरब और ईरान में छिड़ी जंग
- फोटो : Reuters
सऊदी अरब में तेल इतना है कि वह पूरे विश्व में आयात किया जाता है लेकिन यहां पर पानी तेल से महंगा है।
10 of 14
smoke lips
सऊदी अरब में सार्वजनिक रूप से धूम्रपान करना पूरी तरह से बैन है। यह प्रतिबंध साल 2012 से लगाया गया है।
11 of 14
सऊदी अरब के लोग साइडवॉक स्कीइंग के बहुत ज्यादा शौकीन है। यह अपने ही तरीके का एक खेल है जिसमें कार को सिर्फ दो पहियों पर चलाया जाता है।
12 of 14
demo pic
- फोटो : demo pic
सऊदी अरब ऊंट का सबसे बड़ा व्यापार करता है। यहां हर रोज करीबन 100 ऊंट बेचे जाते हैं।
13 of 14
saudi arabia
सऊदी अरब ही एकमात्र ऐसा देश है जहां पर गला काटना, अंग विच्छेद कर देना, पत्थर मारना जैसी क्रूर सजाएं दी जाती हैं।