फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: शादी के बाद विदाई के समय दुल्हन के सिर पर थूकता है पिता, जानिए अजीबोगरीब रीति रिवाज के बारे में

Sun, 07 May 2023 01:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Wedding Weird Traditions - फोटो : iStock
Weird News: दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग रीति रिवाजों और परंपराओं का पालन किया जाता है। इस आधुनिक युग में आज भी कई ऐसे लोग हैं, जो अपनी पुरानी परंपराओं का पालन कर रहे हैं। आदिवासी प्रजातियां अभी भी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन कर रही हैं। दुनिया में कई जनजातियां पाई जाती हैं, जो अपने रहन-सहन और खान-पान के लिए जानी जाती हैं। इनमें कुछ जनजातियां ऐसी हैं, जो अजीबगरीब रीति रिवाजों का पालन करती हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। 

आज हम आपको एक जनजाति के रीति रिवाज के बारे में बताएंगे, जिसके बार में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। इसके साथ ही आप हैरान हो जाएंगे। इस जनजाति में दुल्हन को अजीबगरीब तरीके से आशीर्वाद देने की परंपरा है। दरअसल जनजाति के लोग दुल्हन के सिर पर थूककर आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं कि यह जनजाति कहां पाई जाती है और इस अजीब  परंपरा का पालन क्यों करती है। 
विज्ञापन

2 of 5
Wedding Weird Traditions - फोटो : Pixabay
इस जनजाति का नाम मसाई है, जो केन्या और तंजानिया में पाई जाती है। इस जनिजाति में लड़कियों की शादी के बाद जब विदाई होती है, तो पिता दुल्हन के सिर और ब्रेस्ट थूकता है। बताया जाता है कि इस अजीबोगरीब तरीके से पिता अपनी बेटी को आशीर्वाद देता है। इस जनजाति में सदियों से यह परंपरा चलती आ रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Wedding Weird Traditions - फोटो : istock
इस पंरपरा के मुताबिक, यह पिता का अपनी बेटी के प्रति प्यार जताने का तरीका है। पिता के थूकने को बेटी भी आशीर्वाद मानती है। इस जनजाति सबसे हैरानी वाली बात यह है कि शादी के बाद दुल्हन का सिर मुड़वा दिया जाता है। इसके बाद दुल्हन अपने पिता के सामने घुटने टेकती है और अपने परिवार वालों से आशीर्वाद लेती है। 

Ajab-Gajab: भारत में है दुनिया का सबसे रहस्यमयी समुद्र, जिसका पानी देखते ही देखते हो जाता है गायब

4 of 5
Wedding Weird Traditions - फोटो : istock
पिता और बुजुर्ग इस दौरान दुल्हन के सिर और ब्रेस्ट पर थूकते हैं। इस जनजाति में यह दुल्हन के लिए शुभ माना जाता है। इसके अलावा नवजात बच्चों के साथ भी इस परंपरा का पालन किया जाता है। 


Weird Traditions Of Europe: पत्नी को पीठ पर उल्टा टांग कर होती है रेस, दूल्हन पर लगाई जाती है कालिख!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Wedding Weird Traditions - फोटो : istock
परंपरा के पीछे की वजह

मसाई समुदाय के लोग मानते हैं कि थूकना सम्मान की बात है। इस जनजाति में जब भी कोई मेहमान आता है, तो उसका स्वागत हथेली पर थूककर किया जाता है। इसके अलावा शादी के बाद लड़की पीछे मुड़कर भी नहीं देखती है, नहीं तो मान्यता है कि दुल्हन पत्थर में बदल जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें