फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाला हुई फिर सात फेरे हुए, लेकिन दुल्हन की विदाई न हो सकी... घटी ये घटना

Tue, 29 Jan 2019 01:55 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Social Media
शादी हर किसी की जिंदगी का सबसे खास लम्हा होता है। लेकिन अगर इसी शादी में कुछ ऐसा घट जाए जिसकी किसी को कोई उम्मीद ही न हो तो फिर समझो उस परिवार पर क्या कुछ गुजरती होगी। आज हम आपको उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में घटी ऐसी ही खौफनाक घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर सबकी आंखों में आंसू आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Social Media
बता दें कि शाहजहांपुर के रेती मोहल्ले के नईबस्ती मोहल्ले के निवासी दिनेश कुमार के साथ एक ऐसी अनहोनी हो गई जिसे वह शायद जिंदगी भर न भुला सकेंगे। दिनेश कुमार का दीवान जोगराज मोहल्ले में सैलून है। उनकी पत्नी सुनीता की दो साल पहले मौत हो गई थी। जिसको बेटी शिवानी बर्दाश्त नहीं कर पाई थी और बीमार रहने लगी थी। शिवानी से बड़ा भाई राहुल और दो छोटे भाई शिवम और अंकुर हैं। पिता दिनेश ने शिवानी की शादी तय कर दी। यह शादी दिनेश ने अपनी बहन सुनीता के बेटे विनीत से तय की। विनीत फतेहगंज पूर्वी में परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Social Media
बीते रविवार शिवानी से शादी करने के लिए रात करीब बारह बजे विनीत बारात लेकर दिनेश के घर पहुंचा। बाराततियों का भव्य स्वागत किया गया, द्वारचार हुआ। चूंकि काफी देर हो चुकी थी, इस कारण जल्दी से जयमाला की रस्म पूरी की गई। विवाह का पूरा इंतजाम मैरिज लॉन में किया गया था। यहां जयमाल के बाद शिवानी और विनीत ने ने शादी के पवित्र बंधन में बंधने के लिए सात फेरे लिए। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके बाद कुछ देर के लिए दूल्हा विनीत और दुल्हन शिवानी आराम करने के लिए अपने अपने कमरों में चले गए। सुबह हुई तो कलेवा की रस्म भी पूरी कर ली गई। बारात जा चुकी थी। मेहमान भी जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी शिवानी के सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। उसने अपने परिवार के सदस्यों को तकलीफ बताई। पिता दिनेश ने डाक्टर बुलाया, पर काफी देर हो चुकी थी। शिवानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। डाक्टर ने जांच के बाद बताया कि शिवानी की मौत हो गई है।
विज्ञापन

5 of 7
शिवानी के पिता दिनेश ने कहा कि हमारे यहां शादी के बाद दुल्हन को विदा नहीं किया जाता है। उसे गौने में विदा किया जाता है। इसलिए कलेवा के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही फतेहगंज बारातियों के साथ चला गया। दहेज में दिया जाने वाला सामान भी फतेहगंज विनीत के घर भेज दिया गया था। 
विज्ञापन

दुल्हन की मौत से मचा कोहराम

6 of 7
- फोटो : Social Media
दुल्हन शिवानी की मौत से परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। पिता दिनेश की हिम्मत ही नहीं हो रही थी कि वह कैसे दूल्हे को खबर दे कि उसकी दुल्हन की मौत हो गई है। फिर रिश्तेदारों ने किसी तरह से दूल्हे के परिवार वालों को जानकारी दी। वह लोग अपने घर पहुंचे ही थी, तभी उन्हें उल्टे पैर वापस आना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे ने नहीं, पिता ने दी मुखाग्नि

7 of 7
bride - फोटो : Social Media
दूल्हा विनीत और उसके पिता अशर्फीलाल फतेहगंज से वापस शाहजहांपुर आए। दुल्हन तो दूल्हे के साथ विदा नहीं हुई, उसने इस दुनिया से ही विदा ले ली थी। उसकी अर्थी सजाई गई। श्मशान में पिता दिनेश ने शिवानी को मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद हर किसी की आंखों में आंसू थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें