फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के कन्यादान से पिता ने किया इनकार, फिर कह दी ऐसी बात कि होने लगी वाहवाही

Wed, 06 Feb 2019 02:29 PM IST
shubham फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
शादी-विवाह का समारोह किसी भी परिवार के लिए बेहद अनमोल होता है। शादी-विवाह समारोह में अलग-अलग धर्मों में अपनी-अपनी परंपराएं हैं। लेकिन अगर किसी शादी समारोह में प्रचलित परंपराओं में से किसी को नकार दिया जाता है तो उसे बेहद अशुभ माना जाता है। लेकिन कोलकाता में हुई यह शादी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Twitter
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुई एक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, यहां महिला पंडितों के द्वारा कराई गई और साथ ही इस शादी में पिता ने अपनी बेटी का कन्यादान करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Social Media
दरअसल, कोलकाता में संपन्न हुए एक शादी समारोह में कुछ अलग हुआ है। यहां चार महिला पुजारियों ने एक शादी समारोह को संपन्न कराया। आमतौर पर हिंदू समाज में शादी समारोह को पुरुष पंडित के द्वारा ही संपन्न किया जाता है लेकिन इस शादी में महिला पंडितों ने शादी कराई है। शादी की खासियत केवल महिला पंडित ही नहीं बल्कि और भी खास वजहें रही हैं।

4 of 7
Indian wedding ritual - फोटो : Social Media
इस शादी की सबसे खास बात ये रही कि दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी का कन्यादान करने से ही इनकार कर दिया। बता दें कि कन्यादान हिंदू शादी परंपरा में एक ऐसा रिवाज है जिसमें दुल्हन के पिता अपनी बेटी का हाथ उसके होने वाले पति के हाथ में देते हैं। यहां पर पिता ने शादी के दौरान भाषण देते हुए कहा कि उसकी बेटी कोई संपत्ति नहीं है कि वे इसे किसी को उपहार के तौर पर सौंप दें।
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक चित्र
शादी समारोह में शामिल हुए एक मेहमान ने इस पूरे वाक्ये को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया है। जहां से ये कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। समारोह में शामिल हुई मेहमान ने लिखा है कि मैं महिला पंडित के द्वारा कराई जा रही एक शादी में शामिल हुई हूं। यहां पर दुल्हन के पिता ने भाषण देते हुए कहा कि मेरी बेटी कोई संपत्ति नहीं है कि उसे मैं किसी को उपहार में दे दूं।


 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Social Media
चार फरवरी को ट्विटर पर अस्मिता घोष नाम की महिला यूजर के द्वारा किए गए इस ट्वीट को अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 942 लोगों ने अभी तक इस पर रिट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।सोशल मीडिया पर ही किसी यूजर ने तस्वीर में दिख रही महिला पंडितों में से एक की पहचान नंदिनी भौमिक के तौर पर की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी नहीं उतार सकते मां-बाप का कर्ज

7 of 7
बीते दिनों भी शादी के दौरान होने वाली रस्म का वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें दुल्हन ने शादी के दौरान कनकांजलि करने से इनकार कर दिया था। इसके तहत दुल्हन हाथों में चावल लेकर अपने पीछे उछालती है। जिसका मतलब होता है कि उसने सारे कर्ज उतार दिए। इस परंपरा को करने से इनकार करते हुए दुल्हन ने कहा कि एक बेटी कभी अपने माता-पिता का कर्ज नहीं उतार सकती।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें