फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो : नासा भी ढूंढ रहा इन अंकल को, ये चचा सिगरेट से 'रॉकेट' उड़ाते हैं...

Thu, 10 Jan 2019 03:08 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप इस इंसान को 'रॉकेट वाले चचा' कहने पर मजबूर हो जाएंगे। जी हां, ये चचा कुछ ऐसा करतब करते दिखाई दे रहे हैं जो बच्चों का खेल तो कतई नहीं है। अगर जरा भी चूक हुई तो समझो खेल खत्म।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Social Media
दरअसल, ये वायरल चचा सिगरेट के दम पर कुछ ऐसा करते हैं कि देखने वाले दांतों तले उंगलियां चबा लेते हैं, क्योंकि ये चचा 19 सेकेंड में सिगरेट से 11 रॉकेट दाग देते हैं। इनका ये हैरतगेंज वीडियो इन दिनों काफी शेयर किया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Social Media
चचा के इस खतरनाक वीडियो ने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर काफी धमाल मचा रखा है। इस वीडियो को अब तक कई लोग लाइक कमेंट के साथ देख भी चुके हैं। किसी यूजर ने कहा, इन चचा की जरूरत नासा को है तो किसी ने कहा चचा के कमाल को सलाम।      

सिगरेट का ऐसा इस्तेमाल नहीं देखा होगा

4 of 6
- फोटो : Social Media
बता दें कि ये वीडियो आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम जिले के पिसनिकाडा गांव का है। जहां कुछ समय पहले मल्ला संजीव राव यानि कि रॉकेट अंकल ने सिगरेट से रॉकेट दागकर चीमलापल्ली गांव में एक यात्रा का स्वागत किया है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Social Media
इस वीडियो में संजीव अपने हाथ में बहुत सारे रॉकेट लेकर खड़े हैं और सिगरेट पीते हुए एक के बाद एक कई रॉकेट छोड़ रहे हैं, और आस-पास लोग खड़े होकर देख रहे हैं। संजीव कहते हैं कि इस खतरनाक स्टंट में जरा सी चूक बड़े हादसे को दावत दे सकती है। आप भी ऐसे स्टंट करने की कोशिश न करें। वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए करें क्लिक... 

6 of 6
- फोटो : Social Media


I’m sorry NASA 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें