इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ बच्चे मरे हुए सांप के साथ रस्सी कूद खेल रहे है। ये वीडियो वियतनाम का है। वियतनाम एक ऐसा देश है जहां के घरों में कई तरह के सांप पाए जाते हैं। इन सांपों में कुछ बेहद जहरीले होते हैं। सांप जिंदा हो या मरा हो, लोगों में हमेशा इसको लेकर खौफ बना रहता है। लेकिन ये बच्चे बिना किसी डर के सांप के साथ खेल रहे हैं।