लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'श्रीलंका के पास अच्छे गेंदबाज नहीं है और टीम लगातार अच्छा नहीं खेल पा रही है। हमें एक डेढ साल लगेंगे और तब तक संयम रखना होगा।' 36 साल के मलिंगा ने कहा कि वह लगातार खेलकर ही अपनी ओर से योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं युवाओं को कुछ दे सकता हूं तो मुझे खेलना होगा। मैं नहीं खेलूंगा तो ऐसा नहीं कर सकूंगा।'