फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lizard Video: क्या धरती पर फिर आ गए हैं ड्रैगन? वीडियो में दिखा आग उगलने वाला राक्षस, इंटरनेट पर मचा हंगामा

Wed, 25 Feb 2026 06:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Fire Breathing Lizard Video: सोशल मीडिया पर एक छिपकली बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि छिपकली अचानक मुंह से आग निकालने लगती है। 
विज्ञापन
1 of 1
क्या धरती पर फिर आ गए हैं ड्रैगन? वीडियो में दिखा आग उगलने वाला राक्षस - फोटो : Instagram
Fire Breathing Lizard Video: सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छिपकली नजर आ रही है, जो पहले सामान्य लगती है। लेकिन अचानक वह कुछ ऐसा करती है, जिसके कारण उसका वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो अभी तक रहस्यमयी बना हुआ है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। 

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर heypouya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें लिखा है कि क्या ड्रैगन सच में होते हैं? यकीन नहीं हो रहा कि मैंने कैमरे में रिकाॅर्ड किया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और 11 लाख से लाइक्स आ चुके हैं। दरअसल, छिपकली चलते-चलते अचानक अपने मुंह से आग निकालने लगती है। वीडियो वायरल होने के बाद यह विषय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। 

वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि समुद्र का किनारा दिख रहा है। वहां पर कुछ छोट पेड़ पौधे हैं, जिनके बीच छिपकली चल रही है। छिपकली के ऊपर धारियां बनी हुई हैं। कुछ दूर चलने के बाद वो रुक जाती है और मुंह से आग निकालने लगती है। 

Viral News: ट्रेंड के चक्कर में फंस गया मासूम बच्चा! पिता ने कहा- हर लाइक पर रस्सी कूदेगा, आ गए 18 लाख लाइक्स

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसकी सच्चाई पर सवाल खड़ा कर रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि इसे एआई से बनाया गया है। लोगों का कहना है कि इसे एआई से बनाया गया है। उनका कहना है कि टेक्नोलॉजी के जमाने में कुछ भी संभव है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही यह साफ है कि वीडियो कहां का है। कुछ लोगों ने दावा किया है कि यह घटना कैलिफोर्निया के लगुना बीच इलाके की है।

Viral Video: शख्स ने गूगल मैप्स से नापी रनवे पर दौड़ते विमान की स्पीड, लोग बोले- भारत में टैलेंट की कमी नहीं




Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्र ग्रहण के दौरान खून जैसा लाल हो जाएगा चांद

फिलहाल यह वीडियो रहस्य बना हुआ है। किसी वैज्ञानिक संस्था ने इसकी पुष्टि की है और न ही इसे पूरी तरह फेक घोषित किया गया है। अब लोगों के मन में सवाल है कि क्या यह एआई वीडियो है या सच में ऐसा है? हालांकि, यह वीडियो काफी पुराना है। जुलाई 2025 में भी वायरल हुआ था। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उस समय कहा गया था कि यह कंबोडियाई छिपकली है और वीडियो कंबोडिया का है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें