फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: टाइगर को छूने की कोशिश कर रहा था शख्स, बाघ ने अचानक दबोच लिया हाथ, फिर हुआ कुछ ऐसा

Mon, 04 Sep 2023 07:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
Tiger ka Video - फोटो : Twitter@cctvidiots
Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर खौफनाक वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपने कई लोगों को जानवरों को प्यार करते हुए देखा होगा, लेकिन कभी-कभी यह खतरनाक साबित होता है। एक शख्स को भी टाइगर को दुलारना मंहगा पड़ गया। इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

दरअसल, एक शख्स टाइगर को दुलारने की कोशिश करता है, लेकिन वह अचानक उस पर हमला कर देता है और शख्स के हाथ को अपने जबड़ों में दबोच लेता है। एक पिजरे में टाइगर बंद है और जिसकी बाड़ लोहे की है, लेकिन उसमें इतनी जगह है कि कोई उसमें अपना हाथ डाल सकता है।

ऐसे में टाइगर के बाड़े में शख्स अपना हाथ डालकर उसे छूने लगता है। इसके बाद टाइगर ने उसका हाथ दबोच लिया। इसके बाद शख्स हाथ को छुड़ाने की बहुत कोशिश करता है, लेकिन बाघ की ताकत के आगे उसकी एक नहीं चलती है। वीडियो में आप खुद सकते हैं कि आगे क्या होता है?  

Viral Video: बच्चे ने मुंह से निकाली बाइक की आवाज, RX 100 बाइक को भी किया फेल

यह वायरल वीडियो 19 सेकेंड का है, जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स पिजरे के पास खड़ा है। टाइगर से वह कुछ कह रहा है। टाइगर शख्स के बैग के साथ व्यस्त हो जाता है जिसके बाद वह उसे सहलाने लगता है। लेकिन टाइगर एक झटके में शख्स के हाथ को दबोच लेता है। 

Ajab-Gajab: भारत के इस गांव में कोई नहीं बना सकता है दो मंजिला घर, माना जाता है अशुभ, जानिए क्या है वजह
 

शख्स हाथ छुड़ाने के लिए जोर लगाता है और चिल्लाने लगता है। शख्स के आसपास खड़े लोग डर जाते हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब और कहां का है। हालांकि खतरनाक जानवरों के साथ खेलने वाले लोगों के लिए यह वीडियो एक सबक है। 

Space: अंतरिक्ष में कितनी बार होता है सूर्योदय और सूर्यास्त, एस्ट्रोनॉट्स को कैसे लगता है रात-दिन का पता

इस हैरान करने वाले वीडियो को X (पूर्व में ट्विटर) पर @cctvidiots नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर यूजर्स में भी कमेंट्स कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें