फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video : सिर के ऊपर से निकल गया ट्रक, दर्दनाक हादसे के बाद भी उठ खड़ा हुआ शख्स  

Mon, 14 Jan 2019 11:49 AM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Twitter
यातायात नियमों को लेकर हम कितने संजीदा है इसका उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है। जहां पुणे में कुछ लोग हेलमेट की शव यात्रा निकाल अंतिम संस्कार कर रहे हैं वहीं एक शख्स को इतने बुरे हादसे में बाद भी बचा लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Twitter
हेलमेट को लेकर कुछ लोगों का मानना है कि हेलमेट यूजलेस है और कोई काम नहीं आता है, लेकिन सच्चाई ये है कि भारत में आज भी हजारों हादसे हेलमेट न पहनने से ही होते हैं। इसलिए पुलिस हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाने को कहती है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी समझ जाएंगे कि हेलमेट कितना जरूरी होता है और आप कभी भी हेलमेट लगाने से परहेज नहीं करेंगे। दरअसल, ट्विटर पर आईपीएस राज तिलक रौशन ने एक वीडियो को शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि हेलमेट कैसे जान बचा सकता है और सड़क दुर्घटना को कैसे रोक सकता है।
 

4 of 5
- फोटो : Twitter
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार ट्रक के बिलकुल पास चला रहा है और आगे जाने के चक्कर में वो गाड़ी का बैलेंस खो देता है और ट्रक के नीचे आ जाता है। ट्रक का टायर उसके सिर के ऊपर से निकल जाता है, लेकिन उसको एक खरौंच तक नहीं आती है क्योंकि उसने हेलमेट पहना हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Twitter
हादसे में हेलमेट तो चकनाचूर हो गया लेकिन वो बिलकुल ठीक था। हादसे के बाद वो रोड के पास ही बैठ जाता है। 2013 बैच के आईपीएस अफसर राज तिलक रौशन नागपुर के ट्रैफिक डीसीपी हैं। उनके इस वीडियो लोग काफी शेयर कर रहे हैं। साथ ही हेलमेट पहनने के लिए भी जागरुक कर रहे हैं।  


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें