फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपा है खरगोश, क्या पांच सेकेंड में खोज लेंगे? अगर जीनियस हैं तो खोजकर दिखाएं

Mon, 26 Sep 2022 04:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Optical Illusion - फोटो : Twitter
Optical Illusion: सोशल मीडिया पर कई तरह की तस्वीर वायरल होती रहती हैं। लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusion Photos) खूब देखने को मिलती हैं। ऐसे फोटोज को देखने के बाद ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। हालांकि इन तस्वीरों में छिपी पहेली को हल करना लोग पसंद करते हैं। इन तस्वीरों में कोई न कोई चीज छिपी होती है जिसे हमें खोजना होता है। 

ऑप्टिकल इल्यूजन फोटो (Optical Illusion Image) का मतलब होता है आखों को धोखा देने वाली तस्वीर। इन तस्वीरों में कई हमारे दिमाग को घूमा देती हैं, तो कुछ तस्वीरें हमारी पर्सनैलिटी के बारे बहुत कुछ बताती हैं। अब इस बीच एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखकर आप कन्फ्यूज हो जाएंगे। इस तस्वीर में एक खरगोश छिपा है जिसे आपको खोजना है। अब इस तस्वीर में खरगोश को आप दिए गए समय में खोजकर दिखाइए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Optical Illusion - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को देखने के बाद समझ में नहीं आता है कि आखिर इसमें क्या छिपा है। इन तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोग पहेली को सुलझा पाने में फेल हो जाते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें एक खरगोश छिपा है जिसे आपको खोजना है। तस्वीर में खरगोश को खोजने के लिए सिर्फ पांच सेकेंड का समय दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Optical Illusion - फोटो : Twitter
इन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी चीजें हमारी आंखों के सामने होती हैं, लेकिन नजर नहीं आती हैं। तस्वीर में छिपी चीजों को खोजना बेहद मुश्किल होता है। इस वायरल तस्वीर में छिपे खरगोश को आपको खोजना है। अगर आप इसे पांच सेकेंड के अंदर खोज लेते हैं, तो आपको जीनियस माना जाएगा। अब देखना है कि आप मिले समय में इस खरगोश को खोज पाते हैं या नहीं। 

4 of 5
Optical Illusion - फोटो : Twitter
यह ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर देखने में बेहद साधारण है, लेकिन इसमें खरगोश को खोजना उतना ही कठिन है।  अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना चाहते हैं, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Optical Illusion - फोटो : twitter
दिमाग को उलझाने वाली इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में एक मैदान दिखाई दे रहा है जिसमें हरी-हरी घासें और पेड़ नजर आ रहा है। इसमें एक शिकारी भी दिख रहा है जिसके साथ एक कुत्ता दिख रहा। इन सभी के बीच एक खरगोश छिपा है जिसे खोजने में अच्छे-अच्छे लोग फेल हो चुके हैं। अगर आप पांच सेकेंड के अंदर खरगोश खोज लेते हैं, तो आप जीनियस कहे जाएंगे। अब आप इस तस्वीर को ध्यान से देखिए आपको पेड़ के पास खरगोश दिख जाएगा। अगर आप अभी खरगोश नहीं खोज पाए हैं, तो हमने तस्वीर शेयर की है जिसमें आप आसानी से खरगोश को देख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें