India vs Zimbabwe T20 World Cup 2022 Playing 11 Prediction: भारत के फिलहाल छह अंक हैं और टीम शीर्ष पर है। टीम इंडिया ने अब तक चार में से तीन मुकाबले जीते हैं और एक में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पांच अंकों के साथ दूसरे और पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर है।
टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत का सामना जिम्बाब्वे से है। यह टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप राउंड का मुकाबला है। रविवार को ग्रुप दो के तीन मैच होने हैं और ऐसे में सेमीफाइनल की बाकी दो टीमों का फैसला हो जाएगा। भारत-जिम्बाब्वे के अलावा दक्षिण अफ्रीका का सामना नीदरलैंड और पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से है। भारत को सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ जीतना जरूरी है। अगर टीम इंडिया ऐसा करने में कामयाब होती है तो ग्रुप दो में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी।
विज्ञापन
2 of 10
टी20 विश्व कप 2022, सुपर-12 राउंड में ग्रुप 2 की अंक तालिका
- फोटो : अमर उजाला
भारत के फिलहाल छह अंक हैं और टीम शीर्ष पर है। टीम इंडिया ने अब तक चार में से तीन मुकाबले जीते हैं और एक में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पांच अंकों के साथ दूसरे और पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका अगर नीदरलैंड को हरा देता है और भारत जिम्बाब्वे को शिकस्त देता है तो दोनों टीमें बिना किसी दिक्कत के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इस स्थिति में भारत आठ अंक लेकर शीर्ष पर और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर रहेगा।
विज्ञापन
3 of 10
भारत बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : अमर उजाला
नीदरलैंड अगर दक्षिण अफ्रीका को हराकर उलटफेर करने में कामयाब रहता है तो इस स्थिति में पाकिस्तान और बांग्लादेश मैच में जीतने वाली टीम भारत के साथ अगले राउंड के क्वालिफाई करेगी। अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम जीतने में कामयाब रहती है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच अहम रहेगा। इस स्थिति में टीम इंडिया को अपना मैच जीतना ही होगा।
4 of 10
भारत के कप्तान रोहित शर्मा और जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इरविन
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल सात टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 71 फीसद मैच जीते है। यानी भारत ने कुल पांच मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे की टीम को केवल दो मैचों में जीत हासिल हुई। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हैं। इस मैच में कई रिकॉर्ड भी बन सकते हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
5 of 10
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली 4000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन से सिर्फ 68 रन दूर हैं।
सूर्यकुमार यादव एक कैलेंडर ईयर यानी साल 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में हजार रन से सिर्फ 35 रन दूर हैं। अब तक वह 965 रन बना चुके हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में सिर्फ पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने एक कैलेंडर ईयर में हजार रन बनाए थे। उन्होंने ऐसा 2021 में किया था, जब उन्होंने 1326 रन बनाए थे।
2022 से पहले जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने 42 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 524 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 13.43 और स्ट्राइक रेट 106.93 का रहा था। इस साल उन्होंने 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 35.05 की औसत और 151.40 के स्ट्राइक रेट से 701 रन बनाए हैं। अब तक उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में छह अर्धशतक लगाए हैं। इसमें से पांच अर्धशतक उन्होंने इस साल (2022) लगाए हैं।
विज्ञापन
6 of 10
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
पिच रिपोर्ट और मौसम
मेलबर्न में इस साल टी20 वर्ल्ड कप में अब तक पांच मैचों का आयोजन हुआ। इसमें से सिर्फ भारत-पाकिस्तान के बीच पहले मैच को छोड़कर बाकी सभी मैचों में बारिश का प्रभाव रहा। भारत-पाक मैच के बाद इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मुकाबला बारिश से बाधित रहा।
डकवर्थ लुईस नियम पर फैसला आया और आयरलैंड की टीम उलटफेर करने में कामयाब रही। वहीं, मेलबर्न में पिछले तीन मैच बारिश से धुल गए और एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। रविवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, भारत-पाक मैच के बाद पहली बार कोई पूरा मैच खेला जा सकता है। ऐसे में पिच फ्रेश होगी। तेज गेंदबाजों को इससे मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
7 of 10
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम मैनेजमेंट, कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं। वही टीम मैदान पर उतर सकती है जो बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में उतरी थी। केएल राहुल ने पिछले मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और वह जिम्बाब्वे के खिलाफ भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
वहीं, रोहित इस मैच में स्कोर को सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेंगे। विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को उन्हें आउट करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं और टी20 का यह नंबर वन बल्लेबाज अपनी तूफानी पारी से जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की धुलाई करने उतरेगा।
8 of 10
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
लोअर ऑर्डर में किसी बल्लेबाज का रन नहीं बनाना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल इस कमजोरी को दूर करना चाहेंगे। गेंदबाजों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले को छोड़ दें तो भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह की जोड़ी ने पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी की है। वहीं, मिडिल ओवर्स में मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या भी अच्छा कर रहे हैं। डेथ में भी इन तीनों तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
9 of 10
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
- फोटो : ICC
वहीं, जिम्बाब्वे की बात करें तो सिकंदर रजा इस टीम के वन मैन आर्मी रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया है। इस मैच में भी उनकी टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी। इसके अलावा वेस्ले मधेवेयरे, कप्तान क्रेग इरविन और शॉन विलियम्स भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। एनगरवा, मुजरबानी और ब्रैड इवांस ने अब तक अच्छी गेंदबाजी की है। स्पिन का दारोमदार सिकंदर रजा पर होगा।