फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sat, 20 May 2023 04:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes: हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद हम सभी को मन को तरोताजा रखने के लिए कम से कम पांच मिनट जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हमारी दिनभर की थकान दूर हो जाती है। इसके साथ ही मन खुश रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप जरूर हंसेंगे। 

कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए... 
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए... 
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी... 
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'।
 
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
महिला- सही रेट लगाओ भईया..., हम हमेशा इसी दुकान 
से सामान ले जाते हैं।
दुकानदार- भगवान से डरो बहन जी, हमारी दुकान की तो कल ही 
ओपनिंग हुई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
चिंटू- मम्मी मैं टीवी देखते हुए पढ़ाई कर लूं?
मम्मी- हां कर लो, पर भूलकर भी टीवी ऑन मत करना।
 

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पत्नी- हाय राम आपके सर से खून क्यों निकल रहा है?
पति- मेरे एक दोस्त ने मुझे ईंट मार दी।
पत्नी- आप भी मार देते, आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?
पति- था न, उसकी बीवी का हाथ।
फिर क्या, पत्नी ने भी दो ईंट मार दी उसके सर पर।
अब बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है।

Funny Jokes: जब पति ने पत्नी को बताया शादी का फायदा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
कर्मचारी- सर बहुत बारिश हो रही है, क्या आज
ऑफिस आना है?
बॉस- खुद ही सोच लो किससे दिनभर बेइज्जती करानी
है... मुझसे या पत्नी से?
कर्मचारी - ठीक है सर... मैं आ रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें