फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर बच्चे को छोड़कर मां गई टिकट लेने फिर जो हुआ वो आपको कर देगा हैरान

Tue, 30 Jul 2019 04:53 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hartsfield jackson - फोटो : (Photo: Travel + Leisure)
सोशल मीडिया पर आपको ऐसे वीडियो खूब देखने को मिलते हैं, जिसमें लापरवाही के कारण मासूमों की जान खतरे में पड़ जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लापरवाही के कारण बच्चे की जान खतरे में पड़ गई। हालांकि अच्छी बात यह रही कि बच्चे को किसी तरह की कोई बड़ी चोट नहीं आई और वह सुरक्षित है। वीडियो अमेरिका के अटलांटा का है, जहां एक दो साल के बच्चे का बैगेज चेकिंग में घुसकर खेलने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
airport - फोटो : HARTSFIELD-JACKSON ATLANTA INTERNATIONAL AIRPORT (ATL)
रिपोर्ट्स के अनुसार हार्ट्सफील्ड जैक्सन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुछ दिन पहले एक महिला अपने बेटे के साथ पहुंची हुई थी। जैसे ही महिला बेटे को छोड़कर टिकट प्रिंट कराने काउंटर पर गई वैसे ही बच्चा प्रतिबंधित क्षेत्र में रखी चालू बैगेज चेकिंग मशीन में घुस गया और उसके अंदर-बाहर आकर खेलने लगा। 
विज्ञापन

3 of 5
बैगेज मशीन में खेलता बच्चा - फोटो : social media
अटलांटा पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बताया कि बच्चा एयरपोर्ट पर मां के पीछे ही था, लेकिन टिकट काउंटर तक पहुंचते-पहुंचते वह कन्वेयर बेल्ट के पास पहुंच गया। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि नारंगी शर्ट पहना बच्चा पहले मशीन में चढ़ता है और फिर पैसेंजर बैग्स के साथ खेलने लगता है। 

4 of 5
- फोटो : social media
इस दौरान वह कई बार चालू मशीन की एक्सरे पैनल के अंदर-बाहर जाता रहा। आखिर में मशीन के लूप के आगे बढ़ते ही बच्चा कुछ एयरपोर्ट सिक्योरिटी अफसरों के हाथ में आ जाता है। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बच्चे को सुरक्षित मां के हाथों सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
अधिकारियों के अनुसार बच्चा मशीन के अंधेरे पार्ट में थोड़ी देर के लिए घबरा गया था। ऐसे में बाहर निकलने के प्रयास के दौरान बच्चे के हाथ-पैर में हल्की चोटें आ गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें