Zara Hatke: दुनिया में शायद ही कोई इंसान हो जो अपराधियों को पसंद करता हो। समाज में इस तरह के लोगों से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता है, लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश हैं, जहां पर अपराधियों की पूजा की जाती है। यहांमपर लोग अपराधियों की भगवान की तरह पूजा करते हैं। आपको यह सब जानकर थोड़ा अजीबोगरीब लग रहा होगा, लेकिन यही सच्चाई है।
दरअसल, लैटिन अमेरिका के वेनेजुएला में लोग अपराधियों की पूजा करते हैं। इस देश में मर चुके अपराधियों की मूर्ति बनाकर उनकी पूजा करते हैं। स्पेनिश भाषा में इन अपराधी देवताओं को सैंटोस मैलेंड्रोस कहा जाता है। प्राचीन समय के सभी बदनाम अपराधियों की छोटी-छोटी मूर्तियों को एक स्थान पर रखा गया है जिसके दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों इन अपराधियों की पूजा की जाती है।