सरोगेसी की मदद से हुआ बच्चा
- फोटो : carryingformysister / Instagram
डेली मेल की एक खबर के मुताबिक, एक शख्स के पहले से ही चार बच्चे थे, लेकिन उसे एक और बच्चे की चाहत थी। इस शख्स को ऐसा लगता था कि पांचवें बच्चे के आ जाने से उसका परिवार पूरा हो जाएगा। हालांकि, मेडिकल प्रॉब्लम के वजह से उसकी पत्नी पांचवें बच्चे को जन्म नहीं दे सकती थी। ऐसे में अपने सगे भाई की इच्छा को पूरी करने के लिए 27 साल की बहन हिल्दे पेरिंगरे ने बड़ा फैसला लिया। हिल्दे पेरिंगरे ने सरोगेसी की मदद से प्रेगनेंट होकर अपने भाई के पांचवें बच्चे को जन्म दिया।