फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weird News: महिला ने 628 रु. के सैंडविच के लिए दे डाली 6 लाख की टिप! हैरान कर देगा आपको ये मामला

Tue, 28 Nov 2023 01:07 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
टिप के नाम पर दे डाले 6 लाख - फोटो : pixabay
होटल रेस्त्रां में खाना खाते समय आपने भी खुश होकर वेटर को टिप जरूर दी होगी, पर कितनी? 100-200 या बहुत हुआ तो 500। पर क्या आपने कभी सुना है कि किसी ने होटल को 6 लाख की टिप दी हो? अमेरिका में एक ऐसी ही घटना हुई है जिसमें महिला ने सैंडविच के लिए 7,000 डॉलर (6 लाख रुपये) से अधिक की टिप दे डाली। हालांकि महिला का कहना है कि उसने ऐसे जानबूझ के नहीं किया बल्कि गलती से हुआ।

संयुक्त राज्य अमेरिका में एक महिला ने सबवे में सैंडविच आर्डर किया, जिसके लिए भुगतान करते समय गलती से 6 लाख रुपये से अधिक की टिप दे दी। सैंडविच की कीमत 7.54 डॉलर (628 रुपये) थी लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि उसके खाते से 5.91 लाख से अधिक की रकम चली गई। आइए पूरा माजरा समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
रेस्त्रां में दिया 6 लाख का टिप - फोटो : pixabay
गलती से हो गया पेमेंट

एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक वेरा कॉनर नामक महिला ने एक रेस्त्रां में सैंडविच ऑर्डर किया। मील पूरा करने के बाद उसने बैंक ऑफ अमेरिका क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके भुगतान किया था। इसी दौरान गलती से अपने फोन नंबर के अंतिम छह अंक डाल दिए, यह सोचकर कि वह सबवे लॉयल्टी अंक अर्जित कर रही हैं। भुगतान के बाद भी उनसे ऐसी चूक हो गई है इसका पता नहीं चला। 
विज्ञापन

3 of 4
6 लाख का टिप - फोटो : iStock
क्रेडिट कार्ड के डिटेल ने उड़ा दिए होश

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वेरा ने जब सप्ताह के अंत में अपने क्रेडिट कार्ड के डिटेल की जांच की तो उनके होश उड़ गए। वेरा कहती हैं, जब मैंने अपनी रसीद देखी, तो मुझे कुछ समझ ही नहीं आया, ये क्या हो गया था? हालांकि इसका नंबर परिचित सा लग रहा है, यह मेरे फोन नंबर के आखिरी छह नंबर थे। ऐसी टिप कौन छोड़ेगा?
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : istock
क्या वापस मिले पैसे?

पैसे की वापसी की अर्जी को लेकर वेरा ने बैंक ऑफ अमेरिका में शिकायत की, लेकिन शुरू में उनके दावे को खारिज कर दिया गया। सबवे के प्रबंधक ने भी कह दिया कि इस मामले का निपटारा बैंक ही करेगा। बाद में जब बैंक ने इस मामले की जांच की तो महिला का दावा सही पाया गया। बैंक के प्रवक्ता ने द न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया, 'हमने सबवे से ग्राहक को पैसे वापस करने के लिए कहा और हमें खुशी है कि वे ऐसा करने के लिए सहमत हो गए।

वेरा कॉनर ने बताया कि वह खुश हैं कि उनका पैसा मिल गया, लेकिन एक छोटी से गलती कितनी भारी पड़ सकती है, वह हमेशा इस बात को याद रखेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें