फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर साल अपनी बेटी का वर्जिनिटी टेस्ट कराता है यह सिंगर, बेटे के बारे में भी किया ये खुलासा

Fri, 08 Nov 2019 10:06 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अमेरिकी रैपर टीआई अपने बेटी के साथ - फोटो : Social media
जहां आमतौर पर लोग सेक्स संबंधी विषयों पर अपनी बेटी से बातचीत करने से भी कतराते हैं, वहीं एक अमेरिकी गायक ऐसा है, जो हर साल अपनी बेटी का वर्जिनिटी टेस्ट कराता है। उसने 'लेडिज लाइक अस' पोडकास्ट को दिए इस इंटरव्यू में ये हैरान करने वाली बात बताई है। इसके साथ ही गायक ने अपने बेटे के बारे में भी एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
अमेरिकी रैपर टीआई - फोटो : Social media
इनका नाम है टीआई, जो एक अमेरिकी रैपर और एक्टर हैं। दरअसल, 39 वर्षीय टीआई से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या कभी उन्होंने अपनी बेटियों के साथ सेक्स संबंधित विषयों पर बात की है, तो उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी से न सिर्फ इस विषय पर बात करते हैं, बल्कि वह हर साल उसका वर्जिनिटी टेस्ट कराने के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास ले जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
डीजेह हैरिस - फोटो : Social media
टीआई ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी डीजेह हैरिस 18 साल की हैं और अभी कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। उनके 16वें साल की जन्मदिन पार्टी के बाद टीआई ने उनके दरवाजे पर एक नोट चिपका दिया था, जिसपर लिखा था, 'कल 9.30 बजे स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास चलना है'। 

4 of 6
अमेरिकी रैपर टीआई - फोटो : Social media
चूंकि मरीज की अनुमति के बिना डॉक्टर उसकी रिपोर्ट किसी के साथ भी साझा नहीं कर सकते, इसलिए टीआई ने अपनी बेटी को भी डॉक्टर के केबिन में बुलाया। उस समय डॉक्टर ने टीआई को बताया कि शारीरिक संबंध के अलावा भी कई वजहों से हाइमन (योनिद्वार की झिल्ली) टूट सकता है, जैसे कि साइकिल चलाने से, हॉर्स राइड से या फिर इसी तरह की दूसरी शारीरिक गतिविधियों के कारण। इसपर टीआई ने डॉक्टर को बताया कि उनकी बेटी तो इस तरह की कोई भी गतिविधि नहीं करती है, इसलिए मैं जो जानना चाहता हूं, सिर्फ वही बताइए। दरअसल, टीआई यह जानना चाहते थे कि उनकी बेटी वर्जिन है या नहीं। 
विज्ञापन

5 of 6
डीजेह हैरिस - फोटो : Social media
टीआई ने अपनी बेटी का वर्जिनिटी टेस्ट कराने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि जब उनकी बेटी बड़ी होगी और पीछे मुड़कर देखेगी तो उन्हें इस बात का धन्यवाद देगी कि उसके पिता उसका कितना ध्यान रखते थे। वहीं, टीआई की इन बातों को सुनकर प्रोग्राम के होस्ट हैरान तो हुए ही, साथ ही साथ उन्होंने उनकी बेटी को एक कैदी तक बता दिया। होस्ट ने कहा कि वह दूसरे पैरेंट्स के लिए एक गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमेरिकी रैपर टीआई - फोटो : Social media
टीआई ने प्रोग्राम के दौरान अपने बेटे को लेकर भी एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अभी 15 साल का है, लेकिन सेक्सुअली एक्टिव यानी यौन संबंधी गतिविधियों में सक्रिय है। हालांकि उन्हें अपने बेटे को लेकर किसी बात की कोई चिंता नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें