फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercedes ने लॉन्च की देश की सबसे महंगी MPV, अमिताभ बच्चन के पास भी है यह कार

Fri, 08 Nov 2019 10:04 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Mercedes Benz V Class Elite - फोटो : Social Media
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपनी नई मल्टी-पर्पज व्हीकल (एमपीवी) ‘V-Class Elite’ लॉन्च की। प्रीमियम ऑटोमोबाइल सेगमेंट में अपने उत्पाद के विस्तार के तहत कंपनी ने इसे लॉन्च किया है। कंपनी के एमडी एवं सीईओ मार्टिन श्वैंक ने कहा कि यह कार भारत में पहले लॉन्च ‘वी-क्लास एक्सप्रेशन’ और ‘वी-क्लास एक्सक्लूसिव’ का अपग्रेड वर्जन है।


 
विज्ञापन

कीमत 1.10 करोड़ रुपये

2 of 4
Mercedes Benz V Class Elite - फोटो : Social Media
इसकी कीमत (एक्स-शोरूम) 1.10 करोड़ रुपये रखी गई है। उन्होंने बताया कि छह सीट वाली यह कार बीएस-6 मानक के अनुकूल है। साथ ही यह क्लाइमेट कंट्रोल, 15 स्पीकर, एरियल विंडो जैसी सुविधाओं से लैस है। इस कार में रेफ्रीजेरेटर कंपार्टमेंट के साथ सेंट्रल कंसोल, पैरानॉमिक स्लाइडिंग रूफ (ऑप्शनल) और इजी पैक टेलगेट भी दिया गया है। इस एमपीवी में कंपनी ने 17 इंच के अलॉय व्हील दिए हैं, साथ ही 18 इंच के अलॉय व्हील का ऑप्शन भी इसमें मिलता है।
विज्ञापन

11 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

3 of 4
Mercedes Benz V Class Elite Interior - फोटो : Social Media
V-Class Elite स्टील ब्लू, सेलेनाइट ग्रे, ग्रेफाइट ग्रे, डार्क ऑब्डियन ब्लैक मैटेलिक, कैवेनसाइट ब्लू मैटेलिक, रॉक क्रिस्टल व्हाइट मैटेलिक और ब्रिलियंट सिल्वर मैटेलिक कलर आप्शन के साथ उपलब्ध है। मर्सडीज ने इसमें छह एयरबैग्स, अंटेनशन असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा के साथ एक्टिव पार्किंग असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए हैं। वी-क्लास में 1950 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 6300 आरपीएम पर 120 किलोवॉट की पावर और 4500 आरपीएम पर 380 एनएम का टॉर्क देता है। यह कार मात्र 11 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

 
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के पास भी है यह एमपीवी

4 of 4
Big B with mercedes benz v class - फोटो : Social
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के पास भी यह एमपीवी है। उन्होंने इसी साल ही यह एमपीवी खरीदी थी। V-Class Expression Long wheelbase की एक्स-शोरूम कीमत 68.40 लाख रुपए और टॉप एंड V-Class Exclusive Extra Long wheelbase की कीमत 81.90 लाख रुपए है।  इसके लान्ग व्हीलबेस वर्जन में 6 सीटें आती हैं, जबकि एक्स्ट्रा लान्ग वर्जन में 7 लोग बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें