Alien News: एलियंस को लेकर आए दिन हैरान करने वाली खबरें सामने आती हैं। आए दिन एलियन को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। दुनिया में कई लोगों ने एलियन और यूएफओ को देखने का दावा किया है। कभी-कभी ऐसे अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक हैरत में पड़ जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? इस बात का किसी के पास कोई सबूत नहीं है।
ब्रह्मांड में एलियन के अस्तित्व को लेकर वैज्ञानिक सालों से रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। हालांकि आए दिन एलियन के बारे में चौंकाने वाले दावे किए जाते हैं। अमेरिका पर सालों से एलियन की जानकारी छिपाने के आरोप लग रहे हैं। इंटरनेट पर कई वीडियो देखने को मिलते हैं जिनके यूएफओ होने के दावे किए जाते हैं। कई बार बताया जाता है कि ये वीडियो एडिट किए हुए हैं।