फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: शेख हसीना पीएम मोदी के साथ करेंगी वार्ता, इस्तीफा सौंपेंगे बोरिस जॉनसन, पढ़ें अहम खबरें

Tue, 06 Sep 2022 06:51 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। हसीना और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। वहीं, लिज ट्रस की जीत की घोषणा के साथ ही सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई स्कैंडल में फंसने के बाद जुलाई में प्रधानमंत्री पद छोड़ने की घोषणा करने वाले वर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज स्कॉटलैंड जाकर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को औपचारिक रूप से अपना त्याग-पत्र सौंपेंगे। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 में हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। दोनों टीमों का सुपर-4 में यह दूसरा मुकाबला होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

 

विज्ञापन

2 of 12
दिल्ली पहुंचीं शेख हसीना। - फोटो : ANI

बांग्लादेश की पीएम हसीना की पीएम मोदी के साथ वार्ता आज
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। शेख हसीना और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते और व्यापार को नई ऊंचाइयां देने के लिए कुशियारा नदी जल बंटवारे समेत जल प्रबंधन, रेलवे, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समेत सात समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
लीज ट्रस। - फोटो : Agency (File Photo)

आज ब्रिटेन की महारानी को इस्तीफा सौंपेंगे बोरिस जॉनसन
सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी में नेता पद की दौड़ विदेश मंत्री लिज ट्रस (47) ने जीत ली है। उन्होंने पूर्व वित्तमंत्री भारतीय मूल के ऋषि सुनक को कड़े संघर्ष में पराजित किया। अब वह प्रधानमंत्री पद संभालेंगी। लिज ट्रस की जीत की घोषणा के साथ ही सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई स्कैंडल में फंसने के बाद जुलाई में प्रधानमंत्री पद छोड़ने की घोषणा करने वाले वर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज स्कॉटलैंड जाकर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को औपचारिक रूप से अपना त्याग-पत्र सौंपेंगे। ट्रस भी उनके साथ होंगी।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

श्रीलंका के खिलाफ वापसी करने उतरेगा भारत
पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 में हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। दोनों टीमों का सुपर-4 में यह दूसरा मुकाबला होगा। एक तरफ अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत से श्रीलंका के हौसले बुलंद हैं तो दूसरी ओर पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया पर वापसी करने का दबाव होगा। इस मैच में अगर टीम हारती है तो फाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो जाएगी।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
आरोपी सुखविंद्र, सोनाल फोगाट और आरोपी सुधीर सांगवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में सुधीर-सुखविंद्र को आज कोर्ट में पेश करेगी गोवा पुलिस
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को गोवा पुलिस 10 दिन के रिमांड के बाद आज अदालत में पेश करेगी। गोवा पुलिस हिसार, गुरुग्राम से जुटाए दस्तावेजों के आधार पर रिमांड की अवधि बढ़ाने की मांग कर सकती है। वहीं, सोनाली का परिवार सीबीआई जांच को लेकर मंगलवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ। - फोटो : विकीपीडिया

अंतरिक्ष में कम कीमत पर उपग्रह भेजना भारत का लक्ष्य
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का लक्ष्य है कि देश री-यूजेबल यानी कई बार उपयोग हो सकने वाले रॉकेट डिजाइन और निर्माण करे। इसका फायदा बेहद कम खर्च पर अंतरिक्ष में उपकरण और उपग्रह भेजने में मिलेगा।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

डिजिटलीकरण के दम पर 2047 तक विकसित देश बनेगा भारत
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। लेकिन, इस लक्ष्य को पाने के लिए बहुत सी चीजों को फिर से आकार देना पड़ेगा। इसमें डिजिटलीकरण, शिक्षा और बुनियादी ढांचा सबसे महत्वपूर्ण साधन हैं। यानी इन्हीं के प्रदर्शन के दम पर हमारा विकासशील से विकसित देश बनने का सपना पूरा हो सकेगा।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

14 साल में सबसे ज्यादा नौकरियां मिलीं
देश की सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में लगातार सुधार दिख रहा है। नए कारोबार में मजबूत बढ़त, मांग में सुधार व रोजगार सृजन के दम पर अगस्त में एसएंडपी ग्लोबल इंडिया का सेवा कारोबारी गतिविधि सूचकांक बढ़कर 57.2 पहुंच गया। जुलाई में यह चार महीने के निचले स्तर 55.5 पर था। इस दौरान नौकरियां 14 साल में सबसे ज्यादा मिलीं।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

केवल आर्य समाज मंदिर के विवाह प्रमाणपत्र से साबित नहीं होती शादी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि सिर्फ आर्य समाज मंदिर की ओर से विवाह प्रमाण पत्र जारी होने से विवाह साबित नहीं होता है। कोर्ट ने कहा है कि बंदी प्रत्यक्षीकरण एक विशेषाधिकार प्राप्त याचिका है और एक असाधारण उपाय है। इसे केवल उचित आधार पर या संभावनाओं को देखते हुए जारी किया जा सकता है।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
इस्राइल का झंडा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्ट बैंक आने वाले विदेशियों पर इस्राइल ने लादे नए नियम
इस्राइली सेना की एक इकाई ने फलस्तीन के वेस्ट बैंक आने के इच्छुक दूसरे देश के लोगों के लिए नियमों तथा प्रतिबंधों की एक सूची जारी की है। नए नियमों में एक नियम यह भी है कि स्थानीय फलस्तीनी नागरिक के साथ प्रेम संबंध होने पर इसकी सूचना इस्राइल के अधिकारियों को देनी होगी।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
प्रीति पटेल - फोटो : instagram.com/pritipatel
ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने किया इस्तीफे का एलान
प्रीति पटेल ने सोमवार को ब्रिटेन के गृह मंत्री पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि लिज ट्रस के औपचारिक रूप से देश के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद वह इस्तीफा दे देंगी। नए ब्रिटिश पीएम के तौर पर ट्रस के नाम के एलान के कुछ ही घंटों बाद पटेल ने इस्तीफे का एलान कर दिया। ट्रस आज कार्यभार संभालेंगी।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

यूक्रेन का दावा- दक्षिण व पूर्व के तीन इलाके फिर से नियंत्रण में लिए
यूक्रेन की सेना ने रूसी सेना द्वारा कब्जा किए गए उसके तीन क्षेत्रों पर दोबारा नियंत्रण हासिल कर लिया है। इनमें दक्षिणी यूक्रेन के दो गांव और पूर्वी क्षेत्र में एक बस्ती के एक-तिहाई हिस्से पर नियंत्रण करना शामिल है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसकी घोषणा करते हुए यूक्रेनी सेना की हौसला अफजाई की और कहा कि उनकी सेना जल्द ही अन्य रूसी कब्जे वाले इलाकों पर भी नियंत्रण कर लेगी।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें