फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा एक, दुल्हन दो और शादी से पहले ही बच्चे तीन, जानिए क्या है दिलचस्प मामला

Fri, 12 Apr 2019 07:20 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हाल ही में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। मुंबई के पालघर के तलासरी में 22 अप्रैल को ये अनोखी शादी होने वाली है। इस शादी में दूल्हा एक है और दुल्हन दो है। यही नहीं, शादी से पहले ही इनके 3 बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Social Media
बता दें कि 26 वर्षीय युवक की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। युवक की शादी एक ही मंडप में होने जा रही है और शादी के लिए कार्ड भी छप गए हैं, जो लोगों में बांटे जा रहे है।
विज्ञापन

3 of 6
बेबी और रीना वापी के साथ संजय धागडा। - फोटो : Social Media
दरअसल, सुतारपाडा निवासी संजय धागडा दो महिलाओं के साथ लिव-इन रिलेशन में रह चुका है और अब वह दोनों से शादी कर रहा है। संजय ऑटो चलाता है, उसका 10 साल से एक लड़की बेबी से अफेयर था। बिना शादी किए दोनों साथ में रहने लगे। बेबी घर में एक किराना की दुकान चलाती है। 

4 of 6
- फोटो : Social Media
जबकि कुछ दिन बाद उसकी स्कूल की एक दोस्त रीना वापी भी उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगी। रीना वापी में एक कंपनी में नौकरी करती है। दोनों से संजय के तीन बच्चे हो गए। बच्चे बड़े होने लगे तो उसने अब दोनों से शादी करने का फैसला किया है। 22 अप्रैल को वह दोनों के साथ शादी करने वाला है। 
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay.com
शादी के कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसके बाद यह शादी चर्चाओं में है। लोगों से कुछ पूछने पर वह एक ही बात कहते हैं कि जब मियां बीबी राजी तो क्या करेंगे काजी? इस अनोखी शादी पर पुलिस का कहना है कि आदिवासी इलाकों में इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
बता दें कि संजय धागडा के साथ रहने वाली बेबी उसका घर संभालती है, जबकि उसकी दूसरी दोस्त रीना वापी एक कंपनी में नौकरी कर उसका हाथ बंटाती है। संजय की शादी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें