Norway Unique Tunnel: विज्ञान और तकनीक की मदद से नामुमकिन काम को मुमकिन किया जा रहा है। यही वजह है कि लोग चांद तक पहुंच चुके हैं और समुद्र में सुरंगें बन रही हैं। इसी दिशा में एक अनोखी सुरंग बनाई गई है, जो दुनिया की सबसे लंबी साइकिल टनल है। सबसे खास बात यह है कि नार्वे में यह सुरंग पैदल चलने वाले और साइकिल चलाने वाले लोगों के लिए बनाई गई है।
पहाड़ को काटकर बनाई गई है सुरंग
नार्वे के दूसरे सबसे बड़े शहर बर्गन में बनाई गई अनोखी सुरंग की लंबाई करीब तीन किमी है, जिसका नाम ''फिलिंग्सडलस्टनलेन टनल'' है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि लोवास्तकन पर्वत को काटकर यह सुरंग बनाई गई है। करीब तीन किमी लंबी यह सुरंग फिलिंग्सडलेन और मिंडेमिरेन के आवासीय क्षेत्रों को जोड़ती है। आइए जानते हैं इस साइकिल चलाने के लिए बनाई गई अनोखी सुरंग के बारे में दिलचस्प बातें...