फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: महिला ने खरीदा KFC हॉट विंग, डिब्बे में निकला चिकन का पूरा सिर, तस्वीर देखकर लोग हैरान

Thu, 23 Dec 2021 06:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
KFC हॉट विंग में निकला चिकन का पूरा सिर - फोटो : Twitter @takeawaytrauma
दुनियाभर में लोग नाॅनवेज खाना पंसद करते हैं। कई लोग बाहर से मटन और चिकन मंगाकर खाते हैं। अब इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। यह मामला चिकन उत्पादों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध केएफसी से जुड़ा है। ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला ने केएफसी से हॉट विंग्स मंगाया था, लेकिन महिला ने जैसे ही डिब्बा खोला तो उसके होश उड़ गए। 

महिला ने जैसे ही डिब्बा खोला, तो उसके अंदर से चिकन का कटा हुआ पूरा सिर निकला जिसे देखने के बाद वह हैरान हो गई। इसके बाद नाराज महिला ने तुरंत इसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जिसके बाद यह खबर वायरल हो गई। महिला ने जो फोटो शेयर की है उसमें चिकन की आंखें और चोंच साफ-साफ दिखाई दे रही है। यह देखने के बाद हर इंसान हैरान है कि ऐसा कैसे हो सकता है। आईए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है...

 
विज्ञापन

2 of 4
KFC हॉट विंग में निकला चिकन का पूरा सिर - फोटो : iStock

यह तस्वीर इतनी भयानक है जिसे देखने के बाद शायद आप चिकन खाना छोड़ देंगे। ट्विटर पर Takeaway Trauma नाम के अकाउंट से इस फोटो को शेयर किया गया है। इसके साथ लिखा गया है कि गैब्रिएल ने ही केएफसी से हॉट विंग मील मंगाया था जिसमें चिकन का सिर निकला। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
KFC हॉट विंग में निकला चिकन का पूरा सिर - फोटो : iStock
कंपनी ने दी सफाई 

सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद केएफसी ने अपनी सफाई दी है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने इस मामले को देखा तो वो चौंक गए। कंपनी ने महिला को रेस्टोरेंट्स में परिवार के साथ आने का निमंत्रण दिया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि इस मामले को गंभीरत से लिया है और कोशिश होगी आगे से ऐसी गलती ना हो। 
विज्ञापन

4 of 4
KFC हॉट विंग में निकला चिकन का पूरा सिर - फोटो : iStock
इसके अलावा कंपनी ने महिला से कहा है कि रेस्टोरेंट्स आकर हमारी टीम से मिल सकती हैं और अपनी आंखों से किचन के पूरे प्रोसेस को देख सकती हैं कि हम कैसे चिकन बनाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें