फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab Gajab: मिल गईं एलियंस की दो दुनिया! इंसानों से हैं अरबों साल आगे और खतरनाक

Mon, 20 Nov 2023 06:10 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मिल गईं एलियंस की दो दुनिया! - फोटो : iStock
Two Worlds Where Aliens Could Be: दुनियाभर में कई लोग एलियंस को लेकर अलग-अलग तरह के दावे करते रहते हैं। ऐसे में इन दिनों एक बार फिर एलियंस चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि दो ऐसी दुनिया मिली हैं, जहां एलियंस का अस्तित्व हो सकता है। माना जाता है कि वह हमसे अरबों साल आगे हैं। साथ ही इतने ताकतवर हैं कि इंसानों को भी खत्म कर सकते हैं। एक स्पेस एक्सपर्ट ने बेहद शॉकिंग दावा करते हुए कहा है कि दो बाह्य ग्रहों पर एलियंस मौजूद हो सकते हैं। इससे पहले की वह हम इंसानों को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाएं हमें इसकी जांच करनी चाहिए। केवल इतना ही नहीं इसके अलावा भी एक्सपर्ट ने कई ऐसी बाते बताई हैं कि जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वहीं एलियंस की दुनिया में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए भी ये बेहद बड़ी खबर है।
 
विज्ञापन

2 of 5
मिल गईं एलियंस की दो दुनिया! - फोटो : iStock
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कार्डिफ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर जेन ब्रीव्स का मानना है कि हमारी गैलेक्सी में ही कम से कम दो अन्य दुनिया होने की संभावना है, जो 70 और 110 प्रकाश वर्ष दूर तारों की परिक्रमा कर रही हैं। हो सकता है कि यहां एलियंस छिपे हों। जेन ब्रीव्स ने कहा कि ये ग्रह पृथ्वी से कहीं अधिक पुरानी दुनियाएं हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
मिल गईं एलियंस की दो दुनिया! - फोटो : iStock
इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि हम अलौकिक प्राणियों के कारण एलियन आर्मागेडन के कगार पर हो सकते हैं, आर्मागेडन’ (Armageddon) शब्द का मतलब बाइबिल के अनुसार, उस जगह से है, जब दुनिया के अंत में अच्छाई और बुराई के बीच एक अंतिम और भीषण लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि ये एलियंस हमसे अरबों साल अधिक एडवांस हो सकते हैं और शायद हमें मिटाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 
 

4 of 5
मिल गईं एलियंस की दो दुनिया! - फोटो : iStock
जेन ब्रीव्स ने बताया, ‘ये तारे सूर्य से लगभग 8 अरब वर्ष पुराने हैं, जिसका मतलब ये है कि किसी भी ग्रह को कम रेडियोएक्टिव होने का समय मिला है। एक्सपर्ट कहते हैं कि ‘जल्द से जल्द ये पता लगाना चाहिए कि क्या ये चट्टानी दुनियाएं वास्तव में मौजूद हैं या नहीं और यदि मौजूद हैं, तो वहां जीवन पृथ्वी के मुकाबले बहुत पुराना हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिल गईं एलियंस की दो दुनिया! - फोटो : istock
प्रोफेसर ब्रीव्स ने हाल ही में अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी (American Astronomical Society) में पब्लिश हुई अपनी  स्टडी में बताया है कि दो तारों, जिन्हें अनायास ही एचडी 76932 और एचडी 201891 नाम दिया गया है, वहां का ‘जीवमंडल’ हमारी तुलना में अधिक एडवांस और आगे हो सकता है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें