फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: रात के अंधेरे में 2 भालुओं के बीच हो रही खतरनाक लड़ाई, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Fri, 08 May 2026 03:15 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Bears Fighting Video: सोशल मीडिया पर भालुओं की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो काफी डरावना है। इसमें आप देख सकते हैं सुनसान सड़क पर रात के अंधेरे में दो भालू आपस में लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 1
रात के अंधेरे में 2 भालुओं के बीच हो रही खतरनाक लड़ाई, - फोटो : एक्स/@LeslieVardha
Viral: सोशल मीडिया पर जानवरों की लड़ाई के कई वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ भीषण लड़ाई के होते हैं, जिन्हें देखकर लोग की रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड़ के पिथौरागढ़ का यह मामला है। पिथौरागढ़ पहाड़ी इलाका है और जंगल भी हैं। यहां पर प्रकृति का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। 

पहाड़ी और जंगली इलाकों होने के बाद यहां पर जंगली जानवर भी देखने को मिलते हैं। संकरी पहाड़ी सड़कों पर अक्सर खतरनाक जंगली टहलते हुए मिल जाते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दो हिमालयन भालुओं को आपस में लड़ते हुए देखा गया है। यह बेहद डरावना और दहशत पैदा करने वाला वीडियो है। एक शख्स ने कार से इस वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आईएफएस अधिकारी मोहन परगैयन ने वीडियो को पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि यह एक अद्भुत नजारा था, जहां दो हिमालयन भालू आपस में लड़ रहे थे। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। 
 

Viral Video: रेलवे स्टेशन वाले ताजे खीरों का सच देख घूम जाएगा सिर, लोग बोले- हो कार्रवाई

वीडियो में देखा जा सकता है दोनों भालुओं के बीच खतरनाक लड़ाई हो रही है। दोनों लड़ते कभी सड़क के बीच में आ जा रहे हैं, तभी किनारे चले जा रहे हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स कार के अंदर बैठा है। वरना उनकी जान भी खतरे में पड़ जाती। 

National Food: भारत का राष्ट्रीय व्यंजन क्या है? जानिए इस डिश का नाम और खास इतिहास

यह वीडियो बेहद डरावना है। वीडियो बनाने शख्त बता रहा है कि रात के 8 से 8.30 का समय है। यह सुनसुना इलाका है और यहां कम गाड़ियां चलती हैं। ऐसे नजारे बेहद दुर्लभ होते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें