पीसा टावर
- फोटो : सोशल मीडिया
पीसा की मीनार अपने नींव से चार डिग्री के खतरनाक कोण पर झुकी है। ऐसे में इस बात की हमेशा आशंका रहती थी कि इसे गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि, साल 1280 के बाद से चार बार शक्तिशाली भूकंप आए, लेकिन उसके बावजूद भी इस मीनार का बाल बांका नहीं हुआ। इसके रहस्य को जानने के लिए उपलब्ध भूकंपीय, भू-तकनीकी और ढांचागत सूचना का 16 इंजीनियरों की एक टीम ने अध्ययन किया।