फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse: कब है सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? धरती पर छा जाएगा अंधेरा, 100 साल तक नहीं दिखेगा ऐसा नजारा

Sun, 30 Nov 2025 06:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Longest Total Solar Eclipse: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए वर्ष 2027 बेहद खास होने वाला है। साल 2027 में ऐतिहासिक पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। इस दौरान दोपहर के समय ही आसमान में अंधेरा हो जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? धरती पर छा जाएगा अंधेरा - फोटो : Freepik
 
Longest Total Solar Eclipse: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए वर्ष 2027 बेहद खास होने वाला है। साल 2027 में ऐतिहासिक पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। इस दौरान दोपहर के समय ही आसमान में अंधेरा हो जाएगा। हाल के इतिहास में ऐसा सूर्य ग्रहण कभी नहीं लगा है और आने वाले करीब 100 वर्ष तक भी नहीं लगेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, यह सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर से शुरू होगा। इसके बाद जिब्राल्टर जलडमरूमध्य, दक्षिणी स्पेन, उत्तरी अफ्रीका से अरब प्रायद्वीप तक नजर आएगा। हालांकि, हिंद महासागर के ऊपर यह धुंधला दिखेगा। 

खगोलविदों के मुताबिक, दो अगस्त 2027 को पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण हर साल या फिर साल के अंतराल पर लगता रहता है, लेकिन अगस्त 2027 में लगने वाला यह ग्रहण अपनी लंबी अवधि के लिए बेहद खास है। यह खगोलविदों को ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने के लिए बेहद खास मौका होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? धरती पर छा जाएगा अंधेरा - फोटो : Freepik
2 अगस्त 2027 को लगने वाले सूर्य ग्रहण की घटना को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। यह 21वी सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। नासा के मुताबिक, इस दौरान जिन इलाकों में सूर्य ग्रहण लगेगा, वहां पर 6 मिनट 23 सेकेंड के लिए गहरा अंधेरा हो जाएगा। इतने समय तक चंद्रमा सूर्य के कोरोना को पूरी तरह ढक लेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इतना लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण पिछली सदी में नहीं देखा गया था और आने वाले 100 साल तक नहीं दिखेगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? धरती पर छा जाएगा अंधेरा - फोटो : Freepik
गिर सकता है 5 से 10 डिग्री तापमान

पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य के कोरोना को चंद्रमा ढक लेगा, जिससे दिन में शाम जैसा नजारा दिखेगा। सबसे खास बात यह है कि इस दौरान तापमान 5 से 10 डिग्री गिर सकता है। हवा की दिशा बदल सकती है। यह सूर्य ग्रहण खगोलविदों के लिए अंतरिक्ष के रहस्यों को समझने का दुर्लभ मौका भी होगा। आमतौर पर पूर्ण सूर्य ग्रहण 3 मिनट से भी कम के होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2114 तक इतना लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा।

Baba Vanga: 2025 खत्म होते-होते सच हो गईं बाबा वेंगा की ये दो डरावनी भविष्यवाणियां! जानिए क्यों डर रही दुनिया

4 of 5
कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? धरती पर छा जाएगा अंधेरा - फोटो : Freepik
क्यों 2027 में लगेगा इतना लंबा सूर्य ग्रहण?

हमारे सबसे नजदीक का सितारा सूर्य अपने स्थान पर स्थित है और इसका धरती परिक्रमा करती है। धरती की तरह चंद्रमा भी सूर्य की परिक्रमा करता है। हालांकि, चांद धरती की भी चक्कर लगाता है। कई बार ऐसा होता है, जब चंद्रमा घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। इससे कुछ समय के लिए सूर्य के प्रकाश को रोक देता है, जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है।  

Viral Video: मौत की मुंडेर पर काम कर रही मां और वीडियो बना रहा है मासूम, बच्चे की आवाज सुनकर रोने लगेंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? धरती पर छा जाएगा अंधेरा - फोटो : Freepik
इस दौरान चंद्रमा की परछाई धरती पर पड़ती है। इससे धरती पर अंधेरा होने लगता है। दो अगस्त 2027 को पृथ्वी सूर्य से अपने सबसे दूर बिंदु पर रहेगा। इसकी वजह से सूर्य आकाश में छोटा नजर आएगा। लेकिन उस दौरान चंद्रमा अपने परिक्रमा पथ पर पृथ्वी के सबसे निकटतम बिंदु पर होगा, जिससे यह आकार में बड़ा दिखाई देगा। इससे सूर्य के प्रकाश को ज्यादा देर तक रोकेगा, जिसके कारण यह ग्रहण लंबा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें