फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse 2024: आज धरती पर छा जाएगा अंधेरा, लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में कैसे देखें

Mon, 08 Apr 2024 01:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आज धरती पर छा जाएगा अंधेरा, लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण - फोटो : Istock
Solar Eclipse 2024: दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण आज यानी सोमवार को लगने जा रहा है। खगोलविद और अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को इस दिन का काफी दिनों से इंतजार था। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, कनाडा, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में नजर आएगा। ग्रहण के दौरान उत्तरी अटलांटिक से इलाके में कुछ समय के लिए अंधेरा छा जाएगा। 

सूरज को चंद्रमा पूरी तरह से ढक लेता है, तो पूर्ण सूर्य ग्रहण लगता है। इस दौरान अंतरिक्ष में सात मिनट से अधिक समय तक अंधेरा रहेगा। यह साल का पहला और 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। इसके साथ ही यह पूर्ण सूर्य ग्रहण बेहद खास होगा। पूर्ण सूर्य ग्रह के दौरान सूर्य के कोराना को देखा जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि इस ग्रहण के दौरान सौर मंडल के कई ग्रह और धूमकेतु को नंगी आंखों से देखा जा सकता है। 50 साल बाद इतना लंबा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की तरफ से इस सूर्य ग्रहण के लिए खास तैयारी की गई है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
आज धरती पर छा जाएगा अंधेरा, लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण - फोटो : Istock
जब चंद्रमा अपने पथ पर चलते हुए सूर्य और पृथ्वी की सीध में पहुंच जाता है, तो सूर्य ग्रहण लगता है। ग्रहण के दौरान सूर्य को चंद्रमा ढक लेता है और कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी धरती पर पहुंचनी बंद हो जाती है। इसकी वजह से धरती पर दिन में अंधेरा छा जाता है। यह घना सूर्योदय और सूर्यास्त की तरह होती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
आज धरती पर छा जाएगा अंधेरा, लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण - फोटो : iStock
अमेरिकी अंतरि एजेंसी नासा ने बताया है कि सूर्य ग्रहण का पॉथ ऑफ टौटलिटी 181 किमी चौड़ी होगी। इसकी शुरुआत मेक्सिको से होगी और अमेरिकी के 15 राज्यों से होते हुए कनाडा तक पहुंचेगी। इस इलाके में रहने वाले लोग नंगी आंखों से पूर्ण सूर्य ग्रहण को देख सकते हैं। हालांकि खगोलविदों द्वारा सूर्य ग्रहण को  नंगी आंखों से न देखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे आंखों को नुकसान हो सकता है। 

Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण से पहले अचानक सूरज में अचानक हुआ ये बदलाव, पूरी दुनिया के वैज्ञानिक हैरान

4 of 5
आज धरती पर छा जाएगा अंधेरा, लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण - फोटो : istock
भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण

सदी का सबसे लंबा पर्ण सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस ग्रहण के समय सूर्य उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सीध में होगा और भारत में उस समय रात हो होगी। हालांकि, भारत में रहने वाले लोग आनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए सूर्य ग्रहण को देख सकते हैं।

Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण पर अंतरिक्ष में दिखेगा 'शैतान', 70 साल में पहली बार होने जा रही यह अनोखी घटना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज धरती पर छा जाएगा अंधेरा, लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण - फोटो : istock
कई एजेंसियां सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण करेंगी। नासा अपने यूट्यूब चैनल पर सूर्य ग्रहण को लाइव दिखाएगा। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 8 अप्रैल को रात 10 बजे से 9 अप्रैल की सुबह 1:30 बजे के बीच देखा जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें