फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Strangest Animals: दुनिया के पांच अजोबीगरीब जीव, जिनके बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप

Fri, 26 Dec 2025 01:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Top 5 Strangest Animals: दुनिया में ऐसे जीव-जंतु हैं, जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। इसके साथ ही इन्हें देखकर लोग सोच में पड़ जाएंगे कि ये इसी धरती के हैं या किसी दूसरे ग्रह से आए हैं। आज हम आपको आज ऐसे ही पांच जीवों के बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया के पांच अजोबीगरीब जीव, जिनके बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप - फोटो : Adobe Stock
Top 5 Strangest Animals: दुनिया में कई तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, दुनिया में जीव-जंतुओं की करीब 87 लाख से ज्यादा प्रजातियां हैं, लेकिन इनमें से कई की पहचान अभी भी बाकी है। हम आपको अपनी खबर में आज पांच ऐसे ही जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दुनिया अजीबोगरीब मानती है यानी वो दिखने में बाकी जीवों से बिल्कुल अलग हैं। कुछ तो ऐसे भी हैं, जिन्हें शायद ही आपने पहले कभी देखा हो। तो चलिए जान लेते हैं आखिर वो कौन से जीव हैं...

अकारी बंदर

आपने बंदर तो बहुत देखे होंगे, लेकिन शायद ही आपने ऐसा देखा होगा। वैसे तो धरती पर बंदर की कई प्रजातियां हैं, लेकिन यह बहुत ही अलग किस्म का बंदर है। इन्हें 'अकारी बंदर' कहा जाता है। इनका शरीर पूरी तरह बालों से ढंका होता है और चेहरा बिल्कुल लाल रंग का होता है। इसके अलावा इनका सिर गंजा होता है। ये दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में पाए जाते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया के पांच अजोबीगरीब जीव, जिनके बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप - फोटो : Adobe Stock
गॉब्लिन शार्क 

इन्हें 'भूतिया शार्क' भी कहा जाता है। इनका डरावना चेहरा, भयानक आंखें और खतरनाक जबड़ा किसी को भी डराने के लिए काफी हैं। यह शार्क की बिल्कुल अलग, लेकिन दुर्लभ की प्रजाति है। समुद्र में इनकी मौजूदगी के बारे में सबसे पहले साल 1897 में पता चला था। इसे जापान में पकड़ा गया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया के पांच अजोबीगरीब जीव, जिनके बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप - फोटो : Adobe Stock
बैंगनी मेंढक 

शायद ही आपने कभी बैंगनी रंग का मेंढक देखा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह मेंढक दिखता ही बहुत कम है। यह अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय जमीन के नीचे ही बिताता है। इसे साल 2003 में खोजा गया था। बैंगनी मेंढक सिर्फ भारत के पश्चिमी घाट में ही पाए जाते हैं। साल 2008 में इसे दुनिया के 20 सबसे अजीबोगरीब जीवों की सूची में शामिल किया गया था। 

Chandra Grahan: साल 2026 में दुनिया देखेगी अद्भुत घटना, इस दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए कहां-कहां आएगा नजर

4 of 5
दुनिया के पांच अजोबीगरीब जीव, जिनके बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप - फोटो : Adobe Stock
सॉफ्ट शेल कछुआ 

आमतौर पर कछुओं का खोल काफी सख्त होता है, लेकिन यह दुनियाभर में पाए जाने वाले सभी कछुओं से बिल्कुल अलग है, क्योंकि इनका खोल सख्त होने के बजाए बहुत ही मुलायम होता है। भारत में ये गंगा नदी में पाए जाते हैं। ये अपना ज्यादातर समय पानी में ही बिताते हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी है कि ये अपनी त्वचा से भी सांस ले सकते हैं। 

खत्म होने वाली है दुनिया? घाना में जुटने लगी लोगों की भीड़, खुद को अवतार बताने वाले एबो नोआ का डराने वाला दावा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया के पांच अजोबीगरीब जीव, जिनके बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप - फोटो : Adobe Stock
डंबो ऑक्टोपस

 डंबो ऑक्टोपस समुद्र की गहराइयों में रहता है। इसे पंखों की तरह दिखने वाले बड़े कान की वजह से जाना जाता है। इनकी आंखों के पंख होते हैं, जिसे देखकर पहचान की जा सकती है। समुद्र के सबसे नीचे रहने वाली प्रजातियों में से एक डंबो ऑक्टोपस भी हैं। यह ऐसे वातावरण में रहते हैं जहां जमा देने वाली ठंड होती है और दबाव काफी अधिक होता है। यह अपने पंखों के फड़फड़ाकर ही तैरते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें