Top 5 Secret Locations in World: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो काफी मशहूर हैं। हालांकि, उन जगहों पर हर किसी को जाने की इजाजत नहीं है। सिर्फ कुछ खास लोग ही उन जगहों पर जा सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही खास और अनोखी हैं।
जापान के शिंटो नाम के इलाके में बने 'द ग्रैंड श्राइन ऑफ आईज' मंदिर में पुजारी के अलावा सिर्फ उसी परिवार को जाने की अनुमति है जो राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। इस मंदिर की खास बात यह है कि इसे हर 20 साल में तोड़ दिया जाता है और फिर से बनाया जाता है।