Dangerous Islands: दुनिया में कई आइलैंड हैं जो बेहद खूबसूरत हैं। आइलैंड पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। प्रकृति की अद्भुत सुंदरता को देखने के लिए अक्सर लोग यहां पर जाते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी जगहे हैं, जो बेहद खतरनाक हैं। आज हम आपको कुछ खतरनाक आइलैंड के बारे में बताएंगे, जहां जाना जान को खतरे में डालने के समान है।
इल्हा दा क्विमाडा आईलैंड, ब्राजील
ब्राजील में स्थित यह आइलैंड बेहद खतरनाक माना जाता है। क्विमाडा का दूसरा नाम स्नेक आइलैंड यानी सांपों का द्वीप है। इसके नाम से ही पता चलता है कि यह कितना खतरनाक है। ब्राजील के इस द्वीप पर हजारों गोल्डन लांसहेड वाइपर रहते हैं। यह खतरनाक सांप दुनिया की सबसे जहरीली प्रजाति का है। इसके फूंकने से ही इंसान मांस गलने लगता है। इस द्वीप पर जिसने भी जाने की कोशिश की, वह कभी जिंदा लौटकर नहीं आया है। ब्राजील की नौसेना ने इस आइलैंड पर जाने पर बैन लगाया हुआ है।