फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के इन 10 देशों के पास है भारी मात्रा में सोना, इस नंबर पर आता है भारत

Thu, 21 Nov 2019 09:19 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
हम लोगों के बीच सोना कितनी महत्वपूर्ण धातु है ये सारी दुनिया जानती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारतीय विश्व में सबसे ज्यादा सोना खरीदते हैं। आपको बता दें कि जिस देश के रिजर्व बैंक या फिर सेंट्रल बैंकों के पास जितना ज्यादा सोना होता है, उस देश की अर्थव्यवस्था उतनी ही ज्यादा मजबूत होती है। लेकिन यह स्थिति भारत में बिल्कुल विपरीत है, यहां देश की जनता के पास रिजर्व से ज्यादा सोना मौजूद है।
विज्ञापन

2 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : america US flag
गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर है। पूरे विश्व में सबसे ज्यादा सोना रखने वाला देश अमेरिका है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, अमेरिका के पास 8,133.5 टन सोना है। 
विज्ञापन

3 of 11
Germany flag - फोटो : सोशल मीडिया
गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में जर्मनी दूसरे स्थान पर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, जर्मनी के आधिकारिक गोल्ड होल्डिंग 3,367 टन है। बात दें कि, यूरोपीय देशों में जर्मनी के पास सबसे ज्यादा सोना है।

4 of 11
italy flag - फोटो : सोशल मीडिया
गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में इटली का विश्व में तीसरा स्थान है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, इटली के पास 2,452 टन सोना मौजूद है। बता दें कि, इटली के पास विश्व का 64 फीसदी सोना मौजूद है। इटली यूरोपीय देशों में जर्मनी के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है, जिसके पास इतना सोना मौजूद है।
विज्ञापन

5 of 11
फ्रांस - फोटो : Social Media
गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में फ्रांस का विश्व में चौथा स्थान है। यह यूरोप का तीसरा सबसे ज्यादा सोना रखने वाला देश है, इसके पास विश्व का 60 फीसदी सोना है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक जर्मनी के पास 2,436 टन सोना मौजूद है।
विज्ञापन

6 of 11
Russia Flag - फोटो : Social media
क्षेत्रफल के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में पांचवें स्थान पर आता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की मानें तो रूस के पास 2228.2 टन सोना है।
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
सोने को रिजर्व रखने के मामले में भारत का पड़ोसी देश चीन छठे स्थान पर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, चीन के पास 2141 टन सोना मौजूद है।

8 of 11
switzerland
गोल्ड रिजर्व रखने की लिस्ट में 7वें नंबर पर वादियों का देश स्विट्जरलैंड आता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, स्विट्जरलैंड के पास 1,040 टन सोना मौजूद है।

9 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
दुनिया का सबसे छोटा देश जापान गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में आठवें नंबर पर आता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की मानें तो जापान की ऑफिशियल गोल्ड होल्डिंग 765 टन है। आपको जानकर हैरानी होगी जापान के पास 1950 में सिर्फ 6 टन सोना था।

10 of 11
netherland - फोटो : social media
नीदरलैंड गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में 9वें स्थान पर आता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, नीदरलैंड के पास 612 टन सोना है। 
विज्ञापन

11 of 11
Indian National Flag - फोटो : Social Media
गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में भारत 10वें स्थान पर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, भारत के पास ऑफिशियल गोल्ड होल्डिंग 557.7 टन है। लेकिन भारत मीडिया रिपोर्ट की मानें तो भारत के नागरिकों और मंदिरों में इससे ज्यादा गोल्ड मौजूद है। भारत विश्व में सोने का सबसे बड़ा आयातक देश बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें