फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये दो बाइक्स देती हैं 90 से ज्यादा का माइलेज, दाम 40000 से भी कम

Thu, 21 Nov 2019 08:34 AM IST
Abhishek Singh ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
TVS Sport Bajaj CT100 - फोटो : social Media
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से अगर आप भी परेशान हैं, तो आप ये दो बाइक्स TVS Sport और Bajaj CT100 खरीद सकते हैं। आइए जानें कीमत और माइलेज... 
विज्ञापन

2 of 4
TVS Sport
TVS स्पोर्टी लुक वाली बाइक है। इसका इंजन काफी किफायती है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 95 किलोमीटर का माइलेज देती है, लेकिन जानकार भारतीय सड़कों की वास्तविक स्थिति के मुताबिक इसके 76 kmpl का माइलेज देने की बात कहते हैं। वहीं बात करें बजाज CT100 की तो कंपनी इस बाइक के भी 99.1 kmpl का माइलेज देने का दावा करती है। अपने सेगमेंट की यह सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक है।
विज्ञापन

3 of 4
Bajaj CT 100
TVS Sport में 99.77cc का इंजन दिया गया है जो 7.7bhp पावर और 7.8 NM का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियर दिए गए हैं। TVS स्पोर्ट का वजन 111 kg है। जबकि बजाज CT100 में 100cc का इंजन लगा है जो 8.2 पीएस की पावर और 8.05 एनएम का टार्क देता है, इसमें 4 स्पीड गियर दिए गए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
TVS Sport - फोटो : Amar Ujala
TVS Sport की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 39,900 रुपये से शुरू है। जबकि बजाज CT100 KS SPOKE CBS की कीमत 33,402 रुपये से शुरू होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें