फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गाय भी कर रहीं टॉयलेट का इस्तेमाल, अमोनिया से होने वाले प्रदूषण पर लगेगी रोक

Tue, 02 Apr 2019 12:50 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : File Photo
गाय के लिए टॉयलेट। सुनने में भले ही ये आपको अजीब लगे, लेकिन नीदरलैंड में गायों के लिए टॉयलेट बनाए जा रहे हैं। दरअसल, यहां गाय के लिए टॉयलेट इसलिए बनाए जा रहे हैं, ताकि देश में अमोनिया से होने प्रदूषण को कम किया जा सके। एक डच वैज्ञानिक हेंक हेन्सकैंप ने गायों के लिए नई यूरिनल डिवाइस बनाई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : hanskamp.nl
आपको बता दें कि खेती के क्षेत्र में विश्व में नीदरलैंड का दूसरा स्थान है। हेंक के फार्म में इस यूरिनल डिवाइस की मदद से रोजाना 15 से 20 लीटर गोमूत्र एकत्रित किया जाता है। उन्होंने एक परीक्षण में पाया था कि गाय के यूरिन से निकलने वाला अमोनिया पर्यावरण को प्रदूषित करता है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Hanskamp
हेंक की बनाई डिवाइस खुले मैदान में यूरिन करने के बाद उत्पन्न अमोनिया की मात्रा को आधे से ज्यादा कम कर देती  है। हेंक का कहना है कि यदि पर्याप्त साधन हों तो हम इस समस्या से निपट सकते हैं। 

4 of 6
- फोटो : hanskamp
हेंक ने कहा कि, गाय को यह आदत सिखानी होती है कि वे यूरिन टॉयलेट बॉक्स में ही करें। यदि आप सिखाएं तो गाय टॉयलेट जाना भी सीख जाती हैं। गायों को टॉयलेट की आदत लगाना ठीक अडरली (दूध दुहने वाली डिवाइस) की तरह ही होता है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : You Tube
फिलहाल, इन टॉयलेट्स का परीक्षण पूर्वी डच शहर डोटिनिचेम के पास एक फार्म में किया जा रहा है। यहां 58 में से 7 गाय पहले ही टॉयलेट्स का इस्तेमाल करना सीख गईं। टॉयलेट बॉक्स गायों के पीछे पूंछ के पास रखा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
हेंक की कंपनी का लक्ष्य है कि यह टॉयलेट्स बॉक्स 2020 तक बाजार में आ जाएं और देशभर में इसका इस्तेमाल किया जाने लगे। हेंस की कंपनी खेती से जुड़े दूसरे उपकरण भी बनाती है, जिनकी बाजार में काफी मांग भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें