फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खदान में मिला 425 कैरेट का बेशकीमती और दुर्लभ हीरा, ये हैं दुनिया के 5 बड़े हीरे 

Tue, 02 Apr 2019 11:58 AM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : nationaljeweler.com
दक्षिण अफ्रीका में पहले भी बेशकीमती और दुर्लभ हीरे निकाले जा चुके हैं लेकिन इस बार प्रीमियर खान में से 425 कैरेट का बड़ा हीरा मिला है। यह वही खान है, जहां विश्व का सबसे बड़ा हीरा एक सदी पहले पाया गया था। खान के मालिक पीटर ने कहा कि यहां से 425 कैरेट का सफेद हीरा निकला है।
विज्ञापन

2 of 7
Premier Mine - फोटो : Wikipedia
बताया जा रहा है कि 425 कैरेट के इस खास हीरे की कीमत 15 मिलियन यानी करीब 103 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पीटर का कहना है कि यह हीरा पिछले 16 साल में अब तक का सबसे बड़ा हीरा है। पीटर इस हीरे की खोज से बेहद उत्साहित हैं और उनका कहना है कि मैं और मेरी कंपनी इस हीरे की खोज से काफी खुश है, क्योंकि पिछले कई सालों से मेरी खान से कोई बेशकीमती हीरा नहीं निकला था। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Petra Diamonds
दक्षिण अफ्रीका स्थित 117 साल पुरानी प्रीमियर खान 1902 से संचालित है। 1905 में सदी का सबसे बड़ा हीरा कलिनन डायमंड मिला था। यह 3,106 कैरेट का था। पीटर ने बताया कि नए हीरे की खोज के बाद उनकी कंपनी के शेयर 7.7 फीसदी ऊपर चढ़ गए हैं। दावा है कि यह बेशकीमती हीरा 103 करोड़ रुपये से 215 करोड़ रुपये तक में बिक सकता है। 

ये हैं दुनिया में मौजूद पांच सबसे बड़े हीरे 

4 of 7
cullinan diamond - फोटो : Petra Diamonds
कलिनन डायमंड : 3106 कैरट का यह हीरा 1905 में साउथ अफ्रीका की खान में मिला था। इस हीरे का नाम खान के मालिक 'सर थॉमस कलिनन' के नाम पर रखा गया है। ब्रिटेन के राजा को तोहफे में देने के बाद इसे दो टुकड़ों में तोड़ दिया गया। इनको 'ग्रेट स्टार ऑफ अफ्रीका' और 'लेसर स्टार ऑफ अफ्रीका' नाम दिया गया। दोनों ब्रिटेन राजघराने के ताजों की शोभा बढ़ा रहे हैं।
 
विज्ञापन

लेसी ला रोना हीरा

5 of 7
- फोटो : You Tube
2015 में यह हीरा एक मजदूर को कनाडा की एक खान में मिला था। इसका आकार टेनिस की बॉल के बराबर है। ग्रैफ डायमंड्स जूलर ने इसे लगभग $53 मिलियन (लगभग 300 करोड़) में खरीदा है।

 
विज्ञापन

एक्सेलसियर डायमंड

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : shutterstock.com
यह हीरा भी साउथ अफ्रीका की खान में मिला था। 995 कैरेट के इस हीरे को 20 टुकड़ों में तोड़ा गया था। बाद में इसके सबसे बड़े 70 कैरट के टुकड़े को $2.6 मिलियन डॉलर (लगभग 16 करोड़ रुपये) में बेचा गया था। फिलहाल यह एक ब्रेसलेट की शान बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार ऑफ सिएरा लियोन

7 of 7
- फोटो : thenews.com.pk
इस हीरे का नाम साउथ अफ्रीका के एक देश सिएरा लियोन के नाम पर रखा गया है। 969 कैरट का यह हीरा इसी शहर में मिला था। इसे 17 टुकड़ों में तोड़ा गया है, सबसे बड़ा टुकड़ा 54 कैरट का बचा था।
दक्षिण अफ्रीका के लेसोथो की पहाड़ियों का हीरा: यह इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा हीरा है। 910 कैरट का यह हीरा दक्षिण अफ्रीका के लेसोथो की पहाड़ियों पर पाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें