फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Titan Submarine: टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी का वीडियो आया सामने, जानिए कैसे हुआ धमाका

Sat, 24 Jun 2023 02:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
titan submersible implosion and become wreckage inside ocean animated video viral - फोटो : Twitter/Oceangate
Titan Submarine: अटलांटिक महासागर में 111 साल पहले टाइटैनिक जहाज डूबा था। टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी भी अटलांटिक महासागर में लापता हो गई, लेकिन अब उसका मलबा बरामद किया गया है। कंपनी OceanGate ने पनडुब्बी में सवार सभी पांचों लोगों की मौत की पुष्टि की है। दुनियाभर में यह खबर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई टाइटन पनडुब्बी 19 जून को चालक दल समेत पांच लोगों के साथ अचानक लापता हो गई थी। 

अटलांटिक महासागर में अंदर जाने के कुछ ही घंटों के बाद टाइटन पनडुब्बी से संपर्क टूट गया था। लापता होने के चार दिन बाद अमेरिका के कोस्ट गार्ड ने गुरुवार को उसके मलबे को बरामद किया। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने कहा कि पनडुब्बी हादसे का शिकार हो गई है। समुद्र के बीच पनडुब्बी के पांच हिस्से टाइटैनिक जहाज के मलबे के अगले हिस्से के 1600 फीट नीचे बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि पनडुब्बी में विस्फोट हुआ, जिसके बाद उसके चिथड़े उड़ गए। 
विज्ञापन

2 of 5
titan submersible implosion and become wreckage inside ocean animated video viral - फोटो : Twitter/@PatdBase
सोशल मीडिया पर कई इससे जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दिखाया गया है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ होगा? वीडियो में दिखाने को कोशिश की गई है कि किस तरह पनडुब्बी में विस्फोट हुआ होगा। इसमें दिख रहा है कि एक टैंकर अचानक से दब जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
titan submersible implosion and become wreckage inside ocean animated video viral - फोटो : Twitter/@PopBase
दरअसल समुद्र के अंदर पनडुब्बी बड़ा विस्फोट होने की वजह से डूब गई थी। समुद्र के अंदर गई पनडुब्बी में अरबपति सवार थे। टूरिज्म के मकसद से ही यह टाइटन पुनडुब्बी टाइटैनिक जहाज के मलबे को दिखाने गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एनिमेशन के जरिए दिखाया गया है कि किस तरह यह हादसा हुआ होगा। 

Titanic: अंदर से ऐसी दिखती है टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी, बैठने के लिए नहीं है कोई सीट

Titanic Mystery: 100 साल बाद भी कोई नहीं जान पाया क्यों डूबा था टाइटैनिक, चार रहस्यों में उलझी है दुनिय
 

4 of 5
titan submersible implosion and become wreckage inside ocean animated video viral - फोटो : Twitter/@Bod_repuplic
टाइटैनिक फिल्म के डायरेक्टर जैम्स कैमरन ने इस हादसे प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पनडुब्बी का संपर्क समुद्र में ऊपर मौजूद जहाज से जैसे ही टूटा था तभी समझ आ गया था कि उसके अंदर धमाका हुआ है। उन्होंने कहा कि टाइटैनिक जहाज डूबने और टाइटन सबमरीन में ब्लास्ट होने वाली दोनों घटनाओं के समय चेतावनी को ताक पर रख दिया गया था।

Billionaires: समुद्री नाव पर काम करने वाली लड़की ने अरबपतियों के खोले राज, अजीबोगरीब शौक जानकर उड़ जाएंगे होश

Pregnant Man: 36 साल से प्रेग्नेंट था आदमी! फूला पेट देख डॉक्टर समझे ट्यूमर, ऑपरेशन करने पर निकले जुड़वा बच्चे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
titan submersible implosion and become wreckage inside ocean animated video viral - फोटो : Twitter/@WayneTechSPFX
उनका कहना है कि एक घंटे के बाद हमें पनडुब्बी में विस्फोट होने की पुष्टि हो चुकी थी। सबमरीन के लापता होते ही जोरदार धमाके की आवाज आई थी। हाइड्रो फोन (पानी में घ्वनि तरंगों को पता लगाने वाला यंत्र) पर इस आवाज को सुना गया था। ट्रांसपोंडर का खोना और संचार का टूटना, मुझे पता चल चुका था कि क्या हुआ है। पनडुब्बी फट गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें