फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Titan Submarine: टाइटन पनडुब्बी का विस्फोट से पहले का वीडियो आया सामने, दिखा हैरतअंगेज नजारा

Tue, 27 Jun 2023 04:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
titan catastrophic implosion youtuber shares-footage of trip in submarine - फोटो : YoutubeDALLMYD
Titan Submarine: अटलांटिक महासागर में 111 साल पहले डूब चुके टाइटैनिक जहाज का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी भी डूब गई। टाइटन पनडुब्बी का मलबा टाइटैनिक जहाज के मलबे के अगले हिस्से के 1600 फीट नीचे बरामद किया गया है। बताया गया है कि पनडुब्बी में विस्फोट हुआ था, जिसके बाद उसके चिथड़े उड़ गए। इस पनडु्ब्बी में सवार सभी पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। दुनियाभर में पनडुब्बी के डूबने की चर्चा हो रही है। लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर क्या हुआ था? जिसकी वजह से पनडुब्बी में विस्फोट हुआ। 

टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई टाइटन पनडुब्बी 19 जून को अटलांटिक महासागर में चालक दल समेत पांच लोगों के साथ अचानक लापता हो गई थी। समुद्र के भीतर जाने के कुछ ही घंटे बाद टाइटन पनडुब्बी से संपर्क टूट गया था। लापता होने के चार दिन बाद अमेरिका के कोस्ट गार्ड ने उसके मलबे को बरामद किया। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने कहा कि पनडुब्बी हादसे का शिकार हो गई है। इस विस्फोट और हादसे का शिकार हुआ टाइटन पनडुब्बी की एक्सक्लूसिव और खास वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 7
Titan Submarine - फोटो : Youtube
यूट्यूबर जेक कोहलर ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस हादसे से कुछ हफ्ते पहले की पनडुब्बी के अंदर की एक खास वीडियो शेयर की है। जेक कोहलर को DALLMYD के नाम से भी जाना जाता है। यूट्यूबर ने इस वीडियो के बताया है कि यह मिशन III, 2023 (Mission III, 2023) के दौरान ओशनगेट अभियानों (OceanGate Expedition) के साथ उनका व्यक्तिगत अनुभव है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
Titan Submarine - फोटो : Youtube
यूट्यूबर ने वीडियो में बताया है कि उस समय उनकी यात्रा को रद्द किया गया होता, तो वह भी पनडुब्बी में होते। यूट्यूबर ने अपनी प्रेमिका के साथ फोटो शेयर की है और बताया है कि उनकी यात्रा की शुरुआत कैसे हुई थी।
 

4 of 7
Titan Submarine - फोटो : Youtube
इस वीडियो में ओशनगेट कंपनी के मालिक स्टॉकटन रश दिख रहे हैं। टाइटन पनडुब्बी हादसे में मरने वालों में स्टॉकटन रश भी शामिल हैं। वीडियो में उनको जेक कोहलर को निर्देश देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के आखिर में यूट्यूबर को पनडुब्बी में प्रवेश और अकल्पनीय अनुभव को शेयर करते हुए देख सकते हैं। 

Titan Submarine: टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी का वीडियो आया सामने, जानिए कैसे हुआ धमाका
विज्ञापन

5 of 7
Titan Submarine - फोटो : Youtube
दरअसल समुद्र के अंदर पनडुब्बी बड़ा विस्फोट होने की वजह से डूब गई थी। समुद्र के अंदर गई पनडुब्बी में अरबपति सवार थे। टूरिज्म के मकसद से ही यह टाइटन पुनडुब्बी टाइटैनिक जहाज के मलबे को दिखाने गई थी। 


Village: शहरों को मात देता है भारत का यह हाईटेक गांव, स्कूलों में लगे हैं एसी, मिलती है वाई-फाई की सुविधा


विज्ञापन

6 of 7
titanic submarine missing - फोटो : Twitter/Oceangate
हादसे का शिकार हुई टाइटन 'सबमर्सिबल’ में पांच लोग सवार थे। पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान, ब्रिटेन के व्यवसायी हामिश हार्डिंग, पनडुब्बी का संचालन करने वाली कंपनी ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश समेत पांच लोग सवार थे। सवार लोगों में फ्रेंच एक्सप्लोरर पॉल हेनरी भी शामिल थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
titan submersible implosion and become wreckage inside ocean animated video viral - फोटो : Twitter/@PatdBase
इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिनमें दिखाया गया है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ होगा? वीडियो में दिखाने को कोशिश की गई है कि किस तरह पनडुब्बी में विस्फोट हुआ होगा। इसमें दिख रहा है कि एक टैंकर अचानक से दब जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें