High-Tech Village of India: दुनिया में भारत एक ऐसा देश है जहां पर आज भी आधी से ज्यादा आबादी गांवों में रहती है। गांवों के विकास के लिए सरकार हर कदम उठाती है। गांव में भी लोगों को अच्छी शिक्षा और सुविधाएं मिल सके, इसके लिए नई-नई योजनाएं लागू करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा गांव जिसकी सुविधाएं देखकर आप शहर को भूल जाएंगे। यह हाईटेक गांव अपनी सुविधाओं के लिए देशभर में जाना जाता है।
भारत के इस गांव में वाईफाई, स्कूल, कॉलेज, नई टेक्नोलॉजी, स्ट्रीट लाइटें और शहर वाली सभी सुविधाएं आपको मिलेंगी। कहा जाता है कि यह गांव कई शहरों से ज्यादा विकसित है। यह गांव भारत के गुजरात राज्य में स्थित है। इस गांव में कई ऐसी सुविधाए हैं, जो आपको शहरों में भी नहीं मिलेगी। इस गांव में बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिए सभी जरूरत की चीजें उपलब्ध हैं।