फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Time Traveller Claim: शख्स की डरावनी भविष्यवाणियां, इस साल एलियन से होगा युद्ध, अमेरिका में मचेगी तबाही

Mon, 23 Jan 2023 10:40 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शख्स की डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : iStock
Time Traveller Warns: दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो खुद के टाइम ट्रैवलर होने का दावा करते हैं। अब ऐसे ही एक शख्स ने दावा किया है कि वह साल 2869 से लौटकर आया है। उसका दावा है कि टाइम ट्रैवल किया है और भविष्य भी देखा है। इस टाइम ट्रैवलर के मुताबिक, साल 2023 में यानी इस साल एलियन और इंसानों के बीच युद्ध होगा। यह युद्ध धरती से लेकर अंतरिक्ष तक होगा। 

टाइम ट्रैवलर का दावा है कि समुद्र में वैज्ञानिक ऐतिहासिक खोज करेंगे। उसका कहना है कि भूंकप आएंगे जो तबाही मचा देंगे। इसने टिकटॉक पर वीडियो शेयर किया है और लोगों को चेतावनी दी है। उसका दावा है कि साल 2023 के आखिरी में धरती के लोग कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करेंगे। दूसरी दुनिया के एलियन और इंसानों के बीच जंग होगी। यह जंग कई दिशाओं में होगी यानी इंटर डायमेंशनल होगा। आइए जानते हैं शख्स के दावों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
टाइम ट्रैवल ने किया हैरान करने वाला दावा - फोटो : iStock
इस शख्स के टिकटॉक प्रोफाइल का नाम बेयॉन्डटाइमट्रैवलर (beyondtimetraveller) है। उसने दावा किया है कि सभी लोगों को चेतावनी देता हूं कि मैं असली टाइम ट्रैवलर हूं। मैं इस साल होने वाली घटनाओं की सक्षिप्त जानकारी दे रहा हूं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
टाइम ट्रैवल ने किया हैरान करने वाला दावा - फोटो : iStock
टाइम ट्रैवलर का दावा है कि अमेरिका बहुत बड़ी आपदा का सामना करेगा। शख्स ने घटने वाली घटनाओं की लिस्ट भी जारी की है। उसका दावा है कि 18 मार्च 2023 को अलास्का के विसिलर में भूकंप आएगा जिसकी तीव्रता 8.1 होगी। 

Viral Video: शोरूम के बाहर से टीवी देख रही थीं बेघर मासूम बच्चियां, तभी शख्स ने किया दिल जीतने वाला काम

4 of 5
टाइम ट्रैवल ने किया हैरान करने वाला दावा - फोटो : iStock
उसने बताया कि इस भूकंप से भयानक तबाही मचेगी। उसका दावा है कि 26 जून 2023 को प्रशांत महासागर में एक बड़ा जीव मिलेगा जो ब्लू व्हेल से भी बड़ा होगा। यह जीव 350 फीट लंबा होगा। इसके अलावा उसका कहना है कि 1 अक्टूबर 2023 को Goloth नाम की प्रजाति देखी जाएगी जिसका दिमाग इंसानों से भी बहुत ज्यादा तेज होगा। 

Optical Illusion: तस्वीर में बल्ला, बत्तख, तितली, गाजर और गुब्बारा छिपा है, क्या 15 सेकेंड के अंदर ढूंढ लेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइम ट्रैवल ने किया हैरान करने वाला दावा - फोटो : iStock
उसका दावा है कि इंसानो और एलियन के बीच धरती से लेकर अंतरिक्ष तक जंग होगी। उसने कहा है कि हमारी तरफ एलियन आ रहे हैं। इस टाइम ट्रैवलर के पोस्ट पर लोग अलग-अलग विचार रख रहे हैं। अब आने वाला समय ही बताएगा कि टाइम ट्रैवलर के दावे कितना सच हैं। 

Wishing Well: इस देश में मिला हजारों साल पुराना कुआं, लोगों की हर इच्छा कर देता था पूरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें