फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Time Traveller: इस दिन शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध, शख्स का चौंकाने वाला दावा, बोला- 2671 से लौटकर आया हूं

Sat, 01 Jul 2023 02:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
third world war - फोटो : iStock
Time Traveller News: वर्तमान समय में विज्ञान ने काफी विकास कर लिया है। वैज्ञानिकों ने इसकी मदद से कई असंभव कार्यों को भी संभव कर दिखाया है। हालांकि इन दिनों टाइम ट्रैवल यानी समय यात्रा लोगों के बीच बहस का मुद्दा बन चुकी है। दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने टाइम ट्रैवलर होने का दावा किया है। उनका कहना है कि वह समय यात्रा करके लौटे हैं। कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काफी अनोखे अंदाज में समय यात्रा को दिखाया गया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या हकीकत में कोई समय यात्रा कर सकता है?

क्या आने वाले समय में समय यात्रा के लिए कोई टाइम मशीन बनाई जा सकती है? वैज्ञानिकों को काफी लंबे से समय यात्रा की अवधारणा रोमांचित करती आ रही है। मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने सन 1905 में एक सिद्धांत दिया था, जिसका नाम सापेक्षतावाद है। उन्होंने इसमें बताया था कि ब्रह्मांड में टाइम और स्पेस चादर के रूप में एक-दूसरे से जुड़े हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 7
third world war - फोटो : iStock
अल्बर्ट आइंस्टीन के सिद्धांत के मुताबिक, गुरुत्वाकर्षण बल के प्रभाव के कारण यह चादर नीचे की तरफ मुड़ती है। इसकी वजह से रेखा में बदलाव दिखाई देता है। वर्तमान समय के वैज्ञानिकों ने इसी सिद्धांत के आधार पर समय यात्रा करने के कई तरीकों की खोज की है, जिनका इस्तेमाल करके समय यात्रा की जा सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
third world war - फोटो : iStock
अब इन दिनों एक शख्स ने समय यात्रा करने का दावा किया है। इस टाइम ट्रैवलर का नाम एनो अलारिक है। उसका कहना है कि साल 2671 से लौटकर आया है। उसने दावा किया है कि उसके पास दुनिया के बारे में आज से 248 साल बाद तक की जानकारी है। 
 

4 of 7
third world war - फोटो : iStock
एनो अलारिक का दावा है कि उसे पता है कि दुनिया में कब क्या होगा? स्वघोषित टाइम ट्रैवलर का दावा है कि उसे सटीक पता है कि तीसरा विश्व युद्ध कब होगा? दुनिया के विशेषज्ञ इस बारे में अंदाजा भी नहीं लगा पा रहे हैं। 

Car Viral Video: आ गई बिना टायर वाली अनोखी कार, सड़क पर देखने के लिए लगी लोगों की भीड़, वीडियो वायरल
विज्ञापन

5 of 7
third world war - फोटो : iStock
एनो अलारिक ने दावा किया है कि तीसरा विश्व युद्ध सिर्फ दो साल दूर है। यह युद्ध रूस के नाटो देश पर हमले के बाद शुरू होगा। उसने कहा कि यह विश्व युद्ध साल 2025 में शुरू होगा, जब रूस किसी नाटो देश पर हमला करेगा। 

Ajab-Gajab: क्या नरभक्षी थे इंसान के पूर्वज, एक दूसरे को मारकर खाते थे? वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन

6 of 7
third world war - फोटो : Pixabay
एनो का सोशल मीडिया पर  theradianttimetraveller नाम से अकाउंट है। उसकी भविष्यवाणियों ने लोगों के ध्यान को अपनी तरफ खींचा है। सोशल मीडिया पर उसके कई हजार फॉलोवर्स हैं।

Optical Illusion: तेज नजर वाले ही तस्वीर में 15 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं चूहा, बड़े-बड़े सूरमा हो गए हैं फेल
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
third world war - फोटो : istock
एनो अलारिक तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी से पहले धरती पर एलियन के हमले से लेकर धरती की तरह दूसरे ग्रह के मिलने की भविष्यवाणी कर चुका है। उसने भविष्यवाणी की है कि अब अमेरिका के अगले राष्ट्रपति रिपब्लिकन पार्टी के नेता रॉन डेसांटिस बनेंगे। इस समय रॉन डेसांटिस फ्लोरिया के गर्वनर हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें