फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Time Travel: 2118 से लौटकर आए शख्स की डरावनी भविष्यवाणियां, बताया कैसी होगी आगे की दुनिया, जान कांप जाएगी रूह

सार

Time Travel: एक शख्स ने खुद को टाइम ट्रैवलर बताया है, जिसका नाम अलेक्जेंडर स्मिथ है। शख्स का दावा है कि वो 2118 से लौटकर वापस आया है। उसने बेहद डरावनी भविष्यवाणी की है। 

 
विज्ञापन
1 of 5
2118 से लौटकर आए शख्स की डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : AI
Time Travel: दुनियाभर में लंबे समय से टाइम ट्रैवल को लेकर बात हो रही है। अक्सर हमें टाइम ट्रैवेलिंग से जुड़ी कहानियां पढ़ने और सुनने को मिलती हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या समय यात्रा संभव है? कई हॉलीवुड फिल्मों में समय यात्रा (Time Travel) को बेहद अनोखे अंदाज में दिखाया गया है। इन फिल्मों को देखकर लोग समय यात्रा पर यकीन करने लगते हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि समय यात्रा सिर्फ एक कल्पना है, लेकिन समय-समय कुछ लोग टाइम ट्रैवलर होने का दावा करते हैं। 

इन सवालों के बीच एक शख्स ने खुद को टाइम ट्रैवलर बताया है, जिसका जिसका नाम अलेक्जेंडर स्मिथ है। अलेक्जेंडर ने चौंकाने वाल खुलासा किया है। उसका दावा है कि उसने  साल 2118 की यात्रा की है और 92 साल बाद की दुनिया देखकर आया है। उसने आंखों देखा हाल बताया है। अलेक्जेंडर ने तीसरे विश्वयुद्ध के बाद की दुनिया के बारे में बेहद डरावनी बातें बताईं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
2671 से लौटकर आए टाइम ट्रैवलर की डरावनी भविष्यवाणियां, इतने दिन के लिए गायब हो जाएगा सूर्य - फोटो : Freepik
CIA ने खुफिया मिशन पर भेजा था

अलेक्जेंडर स्मिथ ने दावा किया है कि साल 1981 में अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के एक बेहद गोपनीय और टॉप-सीक्रेट प्रोजेक्ट के तहत टाइम ट्रैवल के माध्यम से 2118 में भेजा गया था। अलेक्जेंडर ने कहा कि अब समय आ गया है कि मानव जाति को उस सच के बारे में बताना चाहिए, जिसे आम जनता से छिपाकर रखा गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
2118 से लौटकर आए शख्स की डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik
धरती पर विनाशकारी तीसरा विश्वयुद्ध होगा

उसका दावा है कि उसे भविष्य की ऐसी कई सीक्रेट तकनीकों के बारे में पता है। यह तकनीक दुनिया को पूरी तरह से बदल सकती हैं और लोगों को हक है कि वो इस सच को जानें। उसने कहा कि आने वाली सदी में धरती पर विनाशकारी तीसरा विश्वयुद्ध होगा। उसका दावा है कि यह भयनाक युद्ध अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच के आपसी हितों के टकराव के बाद शुरू होगा। 

Viral Video: बारिश में सड़क के बीचों-बीच डांस रील बनाती लड़की और पीछे से आती तेज रफ्तार बस, फिर हुआ कुछ ऐसा.....

4 of 5
2118 से लौटकर आए शख्स की डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik
तबाह हो जाएगी पूरी दुनिया

स्वघोषित टाइम ट्रैवलर अलेक्जेंड ने दावा किया है कि यह युद्ध शुरुआत में छोटा होगा, लेकिन धीरे-धीरे पूरी दुनिया को चपेट में ले लेगा। उत्तर कोरिया का रूस भी समर्थन करेगा। इसके बाद दोनों तरफ से एक दूसरे पर खतरनाक मिसाइलों की बारिश होगी। इससे पूरी दुनिया तबाह हो जाएगी। अलेक्जेंडर का दावा है कि इस भीषण तबाही और तीसरे विश्वयुद्ध के खत्म होने के बाद दुनिया की सीमाएं पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी और पूरी धरती एक देश बन जाएगी। 

Viral: करियर ग्रोथ के लिए एक ही कंपनी में टिके रहें या बार-बार बदलें नौकरी? शख्स के वीडियो ने छेड़ी नई बहस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2118 से लौटकर आए शख्स की डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik
तबाही के बाद कैसी होगी दुनिया?

इस तबाही के बाद इंसानों में जीवन के प्रति एक गहरा सम्मान और प्यार उत्पन्न होगा। यह प्यार अपने पड़ोसियों या किसी भी अन्य इंसान को नुकसान पहुंचाने से हमेशा के लिए रोक देगा। इस विनाश के बाद बेहतर दुनिया का निर्माण होगा। भविष्य की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उड़ने वाली गाड़ियां और बेहद आधुनिक रोबोट इंसानों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाएंगे। टाइम ट्रैवलर का दावा है कि साल 2028 तक अमेरिकी सरकार नआधिकारिक तौर पर ब्रह्मांड में मौजूद बुद्धिमान एलियंस के अस्तित्व का खुलासा का कर देगी और एलियंस के साथ इंसान मिलजुलकर एक शहर में रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें