मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
- फोटो : PTI
कितनी हुई बारिश?
गुरुवार शाम 5:30 बजे तक, कोलाबा मौसम केंद्र में 15.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि सांताक्रूज मौसम केंद्र में 17.4 मिमी बारिश हुई।
वहीं, सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बीएमसी के ऑटोमैटिक रेन गेज के अनुसार-
- आइलैंड सिटी में औसतन 23 मिमी
- पूर्वी उपनगरों में 28 मिमी
- पश्चिमी उपनगरों में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई।
- कुछ दिन पहले स्कूल बस पर गिरा था पेड़
गौरतलब है कि इसी सप्ताह मुंबई के चेंबूर इलाके में एक स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए थे।