कई रेस्तरां में खाना सर्व करने का तरीका अलग-अलग होता है। हम आपको यहां एक ऐसे रेस्तरां के बारे में बता रहे हैं जिसका खाना परोसने या सर्व करने का अंदाज एकदम हटके है। यहां पर खाना प्लेट में नहीं बल्कि आईपैड पर परोसा जाता है। सुन कर थोड़ा अजीब तो लग ही रहा होगा लेकिन ये सच है। आइए आपको बताते हैं क्यों।
विज्ञापन
क्या आपने आईपैड पर खाना खाया है ? अगर नहीं तो इस रेस्तरां में जरूर जाएं
2 of 5
आपको बता दें कि ये रेस्तरां सेन फ्रांसिस्को में है जिसका नाम क्विन्स है। यहां पर एक खास डिश को परोसने के लिए आईपैड को प्लेट की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इस खास डिश का नाम है 'अ डॉग इन सर्च ऑफ गोल्ड'।
विज्ञापन
क्या आपने आईपैड पर खाना खाया है ? अगर नहीं तो इस रेस्तरां में जरूर जाएं
3 of 5
इस खास डिश की कीमत करीब 200 डॉलर है। इस खास डिश को परोसते समय आईपैड पर एक विडियो चलाया जाता है। वीडियो में कुत्ते मशरूम (कुकुरमुत्ता) ढूंढ रह होते हैं। हलांकि खाना परोसते समय आईपैड पर प्लास्टिक की एक पतली कवर चढ़ा दी जाती है उसके बाद खाना सर्व किया जाता है।
क्या आपने आईपैड पर खाना खाया है ? अगर नहीं तो इस रेस्तरां में जरूर जाएं
4 of 5
आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि इस डिश को परोसने के लिए इस रेस्तरां में 20 आईपैड हैं। दरअसल आईपैड पर खाना इसलिए परोसा जाता है कि लोग इससे आकर्षित हों और बार-बार यहां आएं।
क्या आपने आईपैड पर खाना खाया है ? अगर नहीं तो इस रेस्तरां में जरूर जाएं
5 of 5
वैसे बता दें कि आईपैड पर खाना परोसने वाला यह रेस्तरां पहला ऐसा रेस्तरां नहीं है। दरअसल यूके में भी एक ऐसा रेस्तरां बनाया गया है, जहां पर आईपैड में ही खाना सर्व किया जाता है।