ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बावजूद टेस्ट टीम के कप्तान कोहली बेहतर मूड में नजर आए। उन्होंने अपनी टीम के साथ पुणे से 80 किलोमीटर दूर तम्हिनी घाट के पहाड़ पर चढ़ाई की और वहां पर तिरंगा भी लहराया। खास बात है कि इस दौरान विराट और उनकी टीम एक तरोताजा मूड में दिखी और उन्होंने मौज-मस्ती भी की।
विज्ञापन
2 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानविराट विराट कोहली अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और उनका यहीं अंदाज टीम को दबाव से बाहर लाने में मदद करता है। अब पुणे में कप्तान कोहली ने हार को भुलाकर जो किया है वो टीम इंडिया के लिए बेहद फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
3 of 5
बता दें कि इस दौरानविराट और बाकी खिलाड़ियों के अलावा टीम के कोच अनिल कुंबले भी मौजूद रहे। कुंबले के कोच बनने के बाद टीम ज्यादातर ऐसे मस्ती करती हुई देखी जाती है। इससे पहले भी कोच कुंबले ने एक प्रोग्राम रखा था, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बैंड-बाजा तक बजाया।
4 of 5
पहाड़ पर तिरंगा लहराने की तस्वीरों को विराट समेत बाकी खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंटाग्राम पर शेयर किया। शेयर करते वक्त विराट ने लिखा कि हर दिन खास होता है, इसलिए खुश रहते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
ऑस्ट्रेलिया के हाथों पुणे में पहला टेस्ट मैच 333 रनों से हारने के बाद भारतीय टीम को विराट की कप्तानी में 19 टेस्ट मैच के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम दोनों पारियों में 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। पहली पारी में टीम इंडिया 40.1 ओवर में 105 और दूसरी पारी में 33.5 ओवर में मजह 107 रन बना सकी। मैच के तीसरे दिन ही भारत को हार का सामना करना पड़ा।